दुनिया

Bangladesh: Sheikh Hasina के बेटे ने की पीएम मोदी की सराहना, कहा- अगर तेज फैसला नहीं लेते तो मां की जान…

Sheikh Hasina Son Thanked PM Modi: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिद वाजिद जॉय ने पड़ोसी देश में हुए घटनाक्रम के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. शेख हसीना के बेटे ने उनके वीजा रद्द किए जाने की मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज करते हुए कहा कि किसी ने भी अवामी लीग नेता का वीजा रद्द नहीं किया है और न ही उन्होंने कहीं राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने और भारत में रुके होने के बाद उनके बेटे साजिद वाजिद जॉय का बयान आया. साजिद वाजिद जॉय ने कहा है कि अगर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी जल्दी फैसला नहीं लेते तो मेरी मां की जान नहीं बच सकती थी. मेरी मां एक हेलिकॉप्टर के जरिए देश से निकलीं, उस वक्त वहां भीड़ पीएम आवास पर हमला कर रही थी. अल्लाह का शुक्र है कि मेरी मां भारत पहुंचने में कामयाब रहीं. भारत में उनकी जान बची. इसके लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताता हूं.

‘भारत सरकार के तत्काल फैसले से बची उनकी जान’

यह बातें साजिद वाजिद जॉय ने भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक वीडियो इंटरव्यू में कहीं. वो वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “मैं भारत सरकार की तुरंत कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभारी हूं. तेजी से फैसला लेने की वजह से ही मेरी मां की जान बची.”

‘कायदे से मेरी मां अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं’

इससे पहले साजिद वाजिद जॉय ने विदेशी समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात की थी. रॉयटर्स से उन्होंने कहा था, “मेरी मां ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा नहीं दिया. उनके पास इतना वक्त नहीं था. मैं मानता हूं कि आधिकारिक तौर पर वे अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं.” जॉय ने कहा कि वे बयान जारी करने के बाद आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देना चाहती थीं, लेकिन उपद्रवी पीएम आवास की ओर पहुंच गए थे. उनके घुसने से पहले मां अपने सुरक्षादस्ते के साथ वहां से निकलीं. संविधान के नजरिए से देखें तो मेरी मां अभी भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago