दुनिया

बेलारूस : लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति चुनाव जीता

1994 से बेलारूस का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने सातवीं बार देश का प्रेसिडेंशियल इलेक्शन जीत लिया. केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से सोमवार को जारी चुनाव के प्रारंभिक परिणामों में यह नतीजा सामने आया. केंद्रीय चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक लुकाशेंको को 86.82 फीसदी वोट मिले. सर्गेई सिरानकोव को 3.21 फीसदी, ओलेग गेदुकेविच को 2.02 %, अन्ना कनोपात्स्काया को 1.86 % और अलेक्जेंडर खिज्न्या को 1.74 % वोट मिले.

21- 25 जनवरी तक चला मतदान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूसी युवा संगठनों की समिति की तरफ से किए गए एक एग्जिट पोल में भी लुकाशेंको को 87.6 प्रतिशत वोट के साथ आगे दिखाया गया था. बेलारूस में राष्ट्रपति चुनाव रविवार को हुआ, मतदान केंद्र सुबह 8:00 बजे खुलेंगे और शाम 8 बजे तक हुआ. देश के केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, 69 लाख मतदाताओं ने देश भर में 5,325 मतदान केंद्रों पर अपने वोट डाले.

देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुरुआती मतदान 21 से 25 जनवरी तक हुआ. केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि पांच दिवसीय शुरुआती मतदान सत्र के दौरान 41.81 फीसदी पात्र मतदाताओं ने अपने वोट डाले. यह सत्र चुनाव के दिन वोट डालने में असमर्थ लोगों के लिए आयोजित किया जाता है. इससे पहले, केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान केंद्रों के गठन की पुष्टि की थी. राष्ट्रपति का चुनाव पांच साल के कार्यकाल के लिए होता है.

चुनाव के बाद लागू किया जाएगा संशोधन

संविधान में 2022 के संशोधनों के तहत फिर से लागू की गई दो-कार्यकाल की सीमा चुनाव के बाद लागू की जाएगी. कानून के अनुसार, बेलारूस के राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष चुनावों के जरिए होता है. 50 फीसदी से अधिक वोट जीतने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है. अगर कोई भी उम्मीदवार बहुमत हासिल नहीं करता है, तो दो प्रमुख उम्मीदवार दूसरे दौर में प्रवेश करते हैं, जिसमें साधारण बहुमत प्राप्त करने वाला उम्मीदवार जीत जाता है. राष्ट्रपति चुनाव हर पांच साल में होते हैं. 9 अगस्त, 2020 को हुए पिछले चुनाव में लुकाशेंको 80.1 प्रतिशत वोट के साथ छठी बार राष्ट्रपति चुने गए थे.


ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संसद भवन का किया भ्रमण, कहा इंडोनेशिया-भारत बहुत करीबी मित्र


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago