दुनिया

अरबपतियों की लिस्ट में भारी उलटफेर, बेजोस से इस शख्स ने छीना दुनिया में सबसे अमीर होने का ताज, जानें किस नंबर पर खिसके एलन मस्क

Bernard Arnault: दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. इस महीने बिलेनियर इंडेक्स में टॉप पोजीशन पर कई उलटफेर हुए. हाल ही में अरबपति नंबर वन बने जेफ बेजोस को बर्नार्ड अर्नाल्ट ने पछाड़ दिया है और सबसे अमीर होने का ताज उनसे छीन लिया है. इससे पहले एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे. तो जेफ बेजोस ने उनसे अरबपति नंबर वन का ताज छीन लिया था. इसके बाद जेफ बेजोस को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे बड़े अमीर शख्स बन गए फिर अर्नाल्ट से बेजोस ने सबसे अमीर होने का पद छीना. हालांकि एक बार फिर से बर्नार्ड ने सबसे अमीर होने का अपना ताज वापस पा लिया है.

तो वहीं जेफ बेजोस अब 202 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं और बर्नार्ड अर्नाल्ट 230 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अधिक धनी व्यक्ति बन गई हैं. इस तरह से अब 200 अरब डॉलर क्लब में दुनिया के दो लोग शामिल हो गए हैं. तो वहीं दुनिया के पहले और दूसरे नंबर के अरबपति के बीच अब दूरी मात्र 28 अरब डॉलर की रह गई है. यानी बर्नार्ड अर्नाल्ट लंबे वक्त तक दुनिया में रईस नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में चीन विरोधी मजीद बिग्रेड ने किया दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयरबेस पर हमला, करती है इस चीज का विरोथ

तीसरे नम्बर पर खिसके एलन मस्क

बता दें कि आज ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की सूची में एलन मस्क 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नम्बर पर पहुंच गए हैं. तो वहीं मार्क जुकरबर्ग 178 अरब डॉलर के साथ चौथे औऱ बिल गेट्स 153 अरब डॉलर के साथ पांचवें नम्बर पर हैं. वहीं स्टीव बाल्मर 146 अरब डॉलर के साथ छठे, लैरी एलिसन 139 अरब डॉलर के साथ सातवें, लैरी पेज 136 अरब डॉलर के साथ आठवें स्थान नम्बर पर काबिज हैं तो वहीं वॉरेन बफेट 136 अरब डॉलर के साथ नौवें और सर्गी ब्रिन 129 अरब डॉलर के साथ 10वें नम्बर पर हैं. तो वहीं इस सूची में अडानी 15वें और अंबानी 11वें स्थान पर शामिल हुए हैं.

कमाई में नम्बर वन बने मेटा के सीईओ

जानकारी के मुताबिक, इस साल कमाई में नंबर वन पोजीशन पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं. वह 50.4 अरब डॉलर कमा चुके हैं. कमाई की इस लिस्ट में दूसरे नंबर जेनसन हुआंग का कब्जा है. उन्होंने 39.6 अरब डॉलर कमाया है. तो वहीं जेफ बेजोस 25.5 अरब डॉलर की कमाई के साथ तीसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 22.8 अरब डॉलर की कमाई के साथ चौथे पोजीशन पर काबिज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago