सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
IPL in Lucknow: उत्तर प्रदेश के निवासियों को राजधानी लखनऊ में ही IPL का मैच का रंग देखने को मिलने वाला है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जल्द ही आईपीएल का मैच खेला जाएगा. इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. यहां पर लोगों को चौके छक्के देखने को मिलेंगे और लोग आईपीएल का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे. क्योंकि यहां पर एक दो नहीं बल्कि पूरे 7 मैच होने जा रहे हैं. इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम 50 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम है. यहां पर चार वीआईपी लाउंज हैं. पहले में 232, दूसरे में 228, तीसरे में 144 और चौथे में 120 सीट हैं. छह हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था यहां पर है. एक हजार कार और पांच हजार बाइक स्कूटी की पार्किंग भी यहां पर आराम से हो सकती है. काली और लाल मिट्टी वाली नौ पिच मैदान पर तैयार की गई है. तो वहीं इस खबर के सामने आते ही आईपीएल के दीवानों के बीच भी इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. बता दें कि मैच 30 मार्च से शुरू होगा और 5 मई तक खेला जाएगा. मैच को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. सीसीटीवी से हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी. मैच शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा. पहला मैच 30 मार्च दिन शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से LSG और PBKS के बीच खेला जाएगा. तो वहीं आखिरी मैच 5 मई रविवार को शाम साढ़े सात बजे LSG और केकेआर के बीच खेला जाएगा.
30 मार्च शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से LSG और PBKS का मैच.
7 अप्रैल रविवार को शाम साढ़े सात बजे से LSG और GT का मैच होगा.
12 अप्रैल शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे LSG और DC का मैच होगा.
19 अप्रैल शुक्रवार को शाम साढ़े बजे LSG और CSK का मैच होगा.
27 अप्रैल शनिवार को शाम साढ़े सात बजे LSG और RR मैच होगा.
30 अप्रैल मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे LSG और MI का मैच होगा.
5 मई रविवार को शाम साढ़े सात बजे LSG और केकेआर का मैच होगा.
-भारत एक्सप्रेस
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…