दुनिया

बाइडेन ने दी इजरायल को कड़ी चेतावनी, ‘ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया तो…’

Biden Warning to Israel: इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. स्थिति ये है कि दोनों देश आमने-सामने हैं. ईरान के मिलाइल हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की बात कही है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को हमले की कीमत चुकानी होगी. इस बीच G-7 देशों ने दोनों देशों के आपसी तनाव को कम करने के लिए एक आपात मीटिंग बुलाई.

इस मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपिति जो बाइडेन ने कहा कि वह इजरायल का साथ दे रहे हैं लेकिन अगर इजरायल ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा. G-7 देशों की आपात मीटिंग में बाइडेन ने कहा कि अगर इजरायल ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा.

दुश्मन के खिलाफ बराबर की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन ने कहा कि वह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जबाव में उसके परमाणु स्थलों पर किसी भी इजलायली हमले का समर्थन नहीं करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने इजरायल से अपने दुश्मन के खिलाफ बराबर की कार्रवाई करने को कहा. जानकारी रहे कि बाइडेन ने यह बात द्वारा इजरायल पर सैकड़ों मिलाइलें दागे जाने बाद कही.

ईरान पर और अधिक प्रतिबंध: बाइडेन

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री ने कसम खाई कि ईरान इस हमले की कीमत चुकाएगा. बाइडेन ने कहा कि वह इजरायलियों के साथ चर्चा करेंगे कि वे क्या करने जा रहे हैं. बाइडेन ने यह भी कहा कि सभी G7 देश इस बात पर सहमत हैं कि उन्हें जवाब देने का अधिकार है लेकिन उन्हें बराबर जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए. बाइडेन ने यह भी कहा कि ईरान पर और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे. इस संबंध में वह जल्द ही नेहन्याहू से बात करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

10 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

25 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago