माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स
Bill Gates On AI Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है उतनी ही तेजी से इसके खतरों पर भी बहस तेज हो गई है. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने AI के दुरुपयोग को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर चेतावनी दी है. गेट्स का मानना है कि यदि यह तकनीक गलत हाथों में पड़ जाए तो यह इतिहास का सबसे खतरनाक हथियार साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि इसके कारण एक अरब (100 करोड़) लोगों की मौत तक हो सकती है.
एनबीसी न्यूज के साक्षात्कार (Bill Gates interview On AI Risks) में बिल गेट्स ने खुलकर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि भले ही 100% तक पहुंचना काफी कठिन हो, लेकिन इतिहास में कभी भी ऐसा कोई हथियार नहीं रहा है जो बुरे इरादे वाले लोगों और अत्याधुनिक AI टूल्स के इस खतरनाक मेल से शक्तिशाली हो. गेट्स ने स्पष्ट किया कि हालांकि AI मानवता के लिए कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी साबित हो रहा है, लेकिन इसके नकारात्मक और विनाशकारी पहलुओं को नजरअंदाज करना बहुत बड़ी भूल होगी.
हाल ही में कई बड़ी AI लैब्स के सीईओ ने तकनीक की रफ्तार को थोड़ा धीमा करने की बात कही है. इस बात पर बिल गेट्स ने कहा कि केवल कंपनियों द्वारा खुद को नियंत्रित करना पर्याप्त नहीं है. इसके पर निगरानी रखने के लिए कानूनी ढांचा जरूरी है. उन्होंने कहा कि आपको कानून बनाने वाले और राजनेताओं को इस चर्चा में शामिल करने की जरूरत है. यह देखा जाना जरूरी है कि उपाय और निगरानी कैसी होनी चाहिए. इससे उद्योग पर थोड़ा प्रशासनिक बोझ जरूर आएगा लेकिन यह जरूरी है.
ये भी पढ़ें: तीन भाषा नीति और गायब किताबें! जानिए कैसे सुलग रहा है 9वीं के छात्रों का भविष्य
आज के दौरर में कुछ दिग्गज व्यापक समन्वय की आवश्यकता से इनकार कर रहे हैं. वहीं बिल गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कंपनियों को केवल रेस जीतने के बजाय सार्वजनिक सुरक्षा को सबसे ऊपर रखना चाहिए. ऐसे में बिल गेट्स की यह चेतावनी एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि भविष्य में तकनीकी प्रगति के साथ मानव सुरक्षा के कड़े सुरक्षा चक्र कितने अनिवार्य हैं.
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…