दुनिया

कनाडा ने भारत को दिया G-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी

भारत को इस वर्ष कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को खुद यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी का फोन आया, जिसमें उन्होंने भारत को आगामी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बातचीत करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण देने पर आभार जताया.”

उन्होंने कहा, “भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं और दोनों देशों के बीच गहरे जन-संबंध हैं. हम आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे. सम्मेलन में मुलाकात का इंतजार है.”

इस वर्ष जी7 शिखर सम्मेलन कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में 15 से 17 जून के बीच आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारत को आमंत्रण नहीं मिल सकता, लेकिन अब पीएम मोदी की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि भारत इस वैश्विक मंच का हिस्सा बनेगा. यह निमंत्रण दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

जी7 दुनिया की सात सबसे बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और जापान शामिल हैं. भारत को आमंत्रित करना समूह के लिए भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को भी दर्शाता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 seconds ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

15 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

41 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

41 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

58 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago