दुनिया

India Canada Relation: “कनाडाई नागरिक जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट की यात्रा न करें”, कनाडा ने जारी की एडवाइजरी

भारत और कनाडा के बीच तल्ख हुए रिश्तों के बीच कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि भारत की यात्रा पर जाने वाले या फिर जो कनाडाई नागरिक भारत में रह रहे हैं, वे लोग जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट की यात्रा न करें. कनाडाई सरकार ने सलाह देते हुए कहा, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की यात्रा करने से बचें. यहां आतंकवाद, उग्रवाद और अपहरण का खतरा है.

जस्टिन ट्रुडो ने हाउस ऑफ कॉमंस में दिया था बयान

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में कहा था कि खालिस्तानी समर्थक और आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार की संलिप्तता की जांच कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या या फिर किसी दूसरे देश की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कनाडा में किसी भी हिंसा या आपराधिक कृत्य में भारत की संलिप्तता के सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं.

यह भी पढ़ें- कनाडा के आरोपों पर भारत सरकार ने दिया करारा जवाब, 5 दिनों में कनाडाई डिप्लोमैट को देश छोड़ने का आदेश

जून में हुई थी आतंकी निज्जर की हत्या

बता दें कि इसी साल जून महीने में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी. इस हत्याकांड के पीछे भारत का हाथ है, कहते हुए कनाडा ने एक टॉप भारतीय उच्चायुक्त को कनाडा से निकाल दिया था. कनाडा के इस आरोप को भारत ने खारिज करते हुए कहा कि कनाडा में किसी भी हिंसा में भारत सरकार की संलिप्तता के सारे आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं. जाहिर है कि निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकी घोषित कर रखा था. इसके अलावा एनआईए ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. निज्जर की इसी साल 18 जून को कनाडा के सर्रे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य शिल्पकार को नमन: गृह मंत्री अमित शाह ने अशोक सिंहल को दी श्रद्धांजलि

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक…

2 minutes ago

27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?

Sunday Bank Open History In India: कल से होने वाली देशव्यापी हड़ताल के कारण आज…

5 minutes ago

Pitru Paksha Rules: पितृ पक्ष में न करें अन्न की बर्बादी, जानिए 10 अक्टूबर तक किन बातों का रखना है ध्यान

पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है. इस दौरान पितरों की…

20 minutes ago

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

54 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

2 hours ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

2 hours ago