देश

Boat कंपनी ने पंजाबी सिंगर शुभ से तोड़ा नाता, मुंबई टूर पर नहीं करेगा Sponsor, Instagram पर शेयर किया था विवादित नक्शा

Boat company: भारत में खालिस्तान को लेकर विवाद काफी गहराता जा रहा है. वहीं अब कनाडा और भारत सरकार के रिश्तों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. इस बीच कनाडाई मूल के सिंगर शुभ का भारत में कड़ा विरोध शुरू हो गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कश्मीर का विवादित नक्शा साझा किया था. इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी बोट ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में रह रहे पंजाबी सिंगर शुभ द्वारा इस साल के शुरुआत में दिये गये कुछ बयानों को लेकर उनकी आगामी भारत यात्रा को प्रायोजित (स्पांसरशिप) नहीं करने का फैसला लिया है. कंपनी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ हमारी शानदार संगीत समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता गहरी है, लेकिन हम सबसे पहले सच्चे भारतीय ब्रांड हैं.

इसलिए जब हमें शुभ द्वारा इस साल के शुरुआत में दिये गये बयान के बारे में पता चला तब हमने उनकी यात्रा को प्रायोजित करने का फैसला वापस लेने का चयन किया.’’ कंपनी ने आगे कहा कि हम भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच तैयार करेंगे जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकें

खालिस्तानियों का किया था समर्थन

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने यह दावा करते हुए आपत्ति जतायी कि शुभ ने कश्मीर का विकृत मानचित्र साझा कर कथित रूप से खलिस्तानियों के प्रति अपना समर्थन दिखाया है. शुभ नाम से लोकप्रिय शुभनीत सिंह का 23-24 सितंबर को मुंबई में एक कार्यक्रम है. इससे पहले हीं युवा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनके आगामी कार्यक्रम में पोस्टरों को फाड़ दिया.

भाजयुमो ने सिंगर शुभ पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इससे पहले, गायक शुभ ने कश्मीर को लेकर एक नक्शा भी साझा किया था. इसलिए गायक को भाजयुमो के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें-  India Canada Tensions: मोदी सरकार के पलटवार के बाद बैकफुट पर आ गया कनाडा, ट्रूडो बोले- ‘हम भारत को उकसाना नहीं चाहते..’

विराट कोहली ने किया अनफॉलो

क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शुभ को हाल में ‘अनफॉलो’ कर दिया. बोट की घोषणा ऐसे समय में हुई है कि जब कनाडा और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है.

Rahul Singh

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

20 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

1 hour ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

2 hours ago