दुनिया

अब सोचने से ही चलेगा KeyBoard और Mouse…इंसान के दिमाग में चिप लगाने की एलन मस्क को मिली मंजूरी, ऐसे होगी रिसर्च

Brain Chip Neuralink: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपनी कंपनियों द्वारा नई-नई रिसर्च के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में अब उन्हें अब एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल मस्क की ब्रेन चिप स्टार्टअप कंपनी (Neuralink) ने बताया है कि उसे अब इंसान के दिमाग में चिप लगाने की इजाजत मिल गयी है. अब इसकी तकनीक के ट्रायल के लिए काम शुरू कर दिया गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी शेयर की है.

कंपनी ने इसके लिए पहले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, उसे रिक्रूटमेंट प्रोसेस के जरिए रिक्रूट किया जाएगा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस ट्रायल के लिए कंपनी पैरालिसिस पेशेंट (paralysis patient) का इस्तेमाल कर सकती है. उन पर चिपसेट का ट्रायल शुरू किया जाएगा.

इन लोगों पर किया जाएगा ट्रायल

कंपनी को इंसान के दिमाग में चिप लगानी है, जिससे की इंसान सिर्फ सोचे और उसका काम अपने आप होने लगे. कंपनी इसकी शुरुआत ऐसे करेगी जैसे कि कोई व्यक्ति सोच रहा है और उसके सोचने से ही कीबोर्ड और माउस अपने आप चलने लगे. इसके लिए कंपनी ऐसे लोगों की खोज कर रही है जो ‘सर्वाइकल स्पाइनल कोर्ड’ की वजह से पैरालिसिस हो चुके हैं या फिर ‘एमायोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS)’ जैसी बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे लोगों का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा होगा. क्योंकि उन्हें एक जगह बैठे रहेना पड़ता वो इतनी जल्दी आसानी उठ नहीं सकते. इसलिए उन पर ट्रायल थोड़ा आसानी किया जा सकता है. इस स्टडी को पूरा होने में 6 साल का समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें- India Canada Relation: “कनाडाई नागरिक जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट की यात्रा न करें”, कनाडा ने जारी की एडवाइजरी

किस तरह से की जाएगी रिसर्च

चिपसेट लगाने की इस स्टडी में एक रोबोट सर्जरी करके इंसानी दिमाग पर एक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) को इंप्लांट किया जाएगा, जिसकी मदद से वह चिप मूव और इंटेशन को रिसीव करेगा, उसके बाद आगे कमांड देगा. इसके बाद उस चिपसेट के साथ कंपेटेबल डिवाइस उन कमांड को रिसीव करेंगे और आगे काम करेंगे.

कीबोर्ड और माउस से होगी शुरुआत

कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि शुरुआत में उसका मकसद कीबोर्ड और माउस को कंट्रोल करना है. यह कंट्रोल कमांड दिमाग में फिट की गई चिपसेट से मिलेगी. कमांड मिलते ही कर्सर मूव करना शुरू हो जाएगा और कीबोर्ड की बटन अपने आप चलने लग जाएगी. कंपनी ने यह भी बताया है कि चिप का साइच सिक्के के बराबर हो सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

20 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

37 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago