दुनिया

Chinese Spy Balloon: गुब्बारों से भारत-जापान समेत कई देशों की जासूसी कर रहा चीन! अमेरिकी अखबार का बड़ा दावा

Chinese Spy Balloon: अमेरिका के कई इलाकों में चीनी ‘जासूसी गुब्बारे’ (Spy Balloon) के दिखाई देने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़े हुए हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर इन ‘जासूसी गुब्बारों’ को मार गिराया गया था. इस बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि भारत-जापान समेत कई देशों को निशाना बनाते हुए ड्रैगन ने गुब्बारे संचालित किए हैं. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन गुब्बारों के जरिए इन देशों की सैन्य जानकारियां जुटाई गई हैं.

वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में एक ऐसा ही दावा किया गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन गुब्बारों का इस्तेमाल पीएलए इन देशों की निगरानी के लिए करती है. ये काम हैनान प्रांत से किया जाता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने भारत-जापान, फिलिपींस, वियतनाम समेत सामरिक रुचि के देशों की जासूसी की है.

5 देशों में इन गुब्बारों को देखा गया

इस रिपोर्ट में नाम न बताने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अब तक 5 देशों में इन गुब्बारों को देखा गया है. चीनी गुब्बारे को गिराए जाने की जानकारी यूएस के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट वेंडी शर्मन ने 40 दूतावासों के अधिकारियों को दी ताकि इस संभावित खतरे के बारे में वे अपने सहयोगियों को आगाह कर सकें. जापान के साथ भी यह जानकारी शेयर की गई है जिसकी सैन्य क्षमताओं को चीन टार्गेट करता रहता है.

ये भी पढ़ें: Spy Balloons: अमेरिकी क्षेत्र में चीनी गुब्बारों के उड़ने के चार मामले पहले भी पाए गए : पेंटागन

एक अन्य अधिकारी के मुताबिक चीन इन गुब्बारों में पुरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है. लेकिन ये लेटेस्ट कम्युनिकेशन और सर्विलांस क्षमताओं से लैस है. बता दें कि अमेरिका ने दक्षिण कैरोलाइना तट पर अटलांटिक महासागर में चीन के एक निगरानी गुब्बारे को मार गिराया था. इसके पहले अमेरिकी हवाई क्षेत्र में देखे गए गुब्बारे को न मार गिराने के कारण बाइडेन प्रशासन को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था. वहीं, चीन ने उसके असैन्य मानवरहित यान के खिलाफ ‘‘बल प्रयोग’’ पर कड़ी आपत्ति जताई और अमेरिका को इसके अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. दोनों देशों के बीच इस घटना के बाद तनाव बढ़ा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

52 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago