होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Srikar Bharat
KS Bharat debut: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया. नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को रवि शास्त्री और चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैप सौंपी. सूर्या को श्रेयस अय्यर की जगह मौका मिला है, जबकि भरत को ऋषभ पंत की जगह मिली. खास बात यह है कि भरत को ईशान किशन पर तरजीह दी गई. आंध्र प्रदेश के 29 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में कुल 87 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 4707 रन बनाए हैं. बता दें ये खिलाड़ी भारत के 305वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं.
डेब्यू के बाद भरत ने मां को गले लगाया
भरत ने अपने साथियों और परिवार के सदस्यों के सामने अपनी टेस्ट डेब्यू कैप हासिल की. इस दौरान एक इमोशनल मौका भी आया, जब भरत को डेब्यू कैप मिली. उनका परिवार नागपुर के स्टेडियम में ही मौजूद था. भरत की मां ग्राउंड पर आईं और भरत ने उन्हें गले लगा लिया. भरत को प्यार और स्नेह मिलने की तस्वीर तुरंत ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई.
ये भी पढ़ें: VIDEO: गेंद घूमी और नाचे कंगारू, जडेजा-अश्विन के सामने ऑस्ट्रेलिया का नागपुर में ‘सरेंडर’
टेस्ट डेब्यू पर केएस भरत ने कहा- यह मेरे लिए गर्व का क्षण
विकेटकीपर-बल्लेबाज के.एस. भरत के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था जब उन्हें नागपुर के वीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले टेस्ट डेब्यू की कैप सौंपी गई. घरेलू क्रिकेट में आंध्र के लिए खेलने वाले भरत को सूर्यकुमार यादव के साथ अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला और उनके परिवार के साथ-साथ बचपन के कोच जे. कृष्णा राव ने भी उन्हें देखा, जब चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें यह सम्मान दिया.
भरत टेस्ट टीम में दूसरे विकेटकीपर थे. ऋषभ पंत के कार दुर्घटना के चलते उन्हें मौका मिला. उन्होंने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत के विकेटकीपर बनने के लिए ईशान किशन को पछाड़ा. उन्होंने कहा, जहां से यह सब शुरू हुआ था तब से अब यह खुशी की बात है. मेरे लिए यह बहुत गर्व का क्षण है, मैं बहुत खुश हूं. यह सिर्फ मेरा सपना नहीं है, यह बहुत से लोगों ने सपना देखा है कि मैं भारत के लिए खेलूं और भारत के लिए अच्छा करूं.
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…