Lottery Lost: लॉटरी सबसे रिस्की खेल माना जाता है, जिसमें आम तौर पर लोगों को मोटा नुकसान होता है और लोग कभी-कभी तो अपना सबकुछ हार जाते हैं. एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने लॉटरी में करीब 28 लाख की रकम लगा दी थी, वहीं जब लॉटरी का रिजल्ट आया तो उसके होश फाख्ता हो गए. अब ये मामला कहां का है और आखिर कैसे इस महिला ने लालच में अपनी मोटी संपत्ति बर्बाद कर दी, चलिए आज आपको इसके बारे में सबकुछ बताते हैं.
दरअसल, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में एक खबर छपी है जिसमें बताया गया है कि चीन के शांक्सी प्रांत में रहने वाली एक 28 साल की महिला लॉटरी के चक्कर में बुरी तरह लुट गई. उसे लॉटरी की ऐसी लत लगी कि उसने अपना काम-काज तक छोड़ दिया और सबकुछ किस्मत के भरोसे पर ही छोड़ दिया.
लॉटरी के चक्कर में फंसी महिला ने लाखों रुपए का कर्जा लेकर लॉटरी में अपना हाथ आजमाया लेकिन किस्मत ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा. महिला ने लॉटरी में अपना सबकुछ गंवा दिया है. जानकारी के मुताबिक महिला ने क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन लोन सर्विस लेकर लॉटरी के टिकट खरीदे थे. उस महिला पर इन सबके चलते करीब 28 लाख का कर्ज हो गया.
महिला की किस्मत ने उसका साथ बस एक बार दिया लेकिन इसके बदले भी, उसे जो रकम मिली, वो उसकी बर्बादी के मामले में, ऊंट के मुंह में जीरे की तरह थी. उसे 1000 युआन यानि 11 हजार रुपये का फायदा हुआ था. लगातार लॉटरी में पैसा हारने के बाद जब महिला कर्ज के दल-दल में फंसती चली गई, तो उसने यह मान लिया कि उसकी किस्मत लॉटरी के लिए नेगेटिव है. अब महिला को जब अक्ल आई है, तो वो दोबारा नौकरी कर रही है, जिससे अपना सारा कर्ज चुका सके.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…