ICC World Cup 2023

NZ vs SL: बल्लेबाजी करने आए एंजेलो मैथ्यूज से जब बोले केन विलियमसन, ‘पहले चेक कर लो हेलमेट’

NZ vs SL: वर्ल्ड कप 2023 में लीग मुकाबला अपने अंतिम चरण में है. पिछले दिनों श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जो वनडे इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया था. वह एक भी गेंद खेले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. वनडे में पहली बार कोई बल्लेबाज इस तरह से आउट हुए था. उस मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जब श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए तो कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने मैथ्यूज से कहा कि वह पहले अपना हेलमेट चेक कर लें फिर बल्लेबाजी शुरू करें.

केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ड ने मैथ्यूज से किया मजाक

न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच के दौरान एंजेलो मैथ्यूज जब बल्लेबाजी करने आए तब कीवी कप्तान केन विलियमसन में उनसे मजाक किया और क्रिकेट में पहली बार टाइम आउट होने वाले खिलाड़ी से कहा कि वह पहले अपना हेलमेट चेक करे ले कि वह सही है या नहीं. इस दौरान विलियमसन के साथ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी वहीं पर थे. दोनों ने मैथ्यूज से हंसी मजाक किया. इस दौरान श्रीलंकाई ऑलराउंड के चेहरे पर भी मुस्कान दिखी.

16 रन बनाकर आउट हुए मैथ्यूज

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के बल्लेबाजी के दौरान चरिथ असलंका के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने आए. इसी दौरान कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने मैथ्यूज से मजाक किया. इस दौरान एंजेलो भी मुस्कुरा दिए. हालांकि, इस मैच में मैथ्यूज कुछ खास नहीं कर सके और 27 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौका निकला. मिचेल सेंटनर की गेंद पर डेरिल मिचेल के हाथों मैथ्यूज कैच आउट हो गए.

बता दें कि बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज को लेकर टाइम आउट की अपील की थी इसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर ने मैथ्यूज को आउट करार दिया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. इसके बाद काफी बवाल हुआ. मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए ही चले गए. कई दिग्गजों ने कप्तान शाकिब अल हसन की आलोचना भी की थी.

ये भी पढ़ें- NZ vs SL: रचिन रविंद्र ने बल्ले से बरपाया कहर, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

19 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago