Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लॉटरी में सबकुछ लुटा बैठी ये महिला, 28 लाख लगाकर हासिल हुई मात्र इतनी रकम!

लॉटरी में एक महिला ने ज्यादा पैसे कमाने की सोच से पैसे डाले थे लेकिन जब उसका रिटर्न सामने आया तो उसके होश उड़ गए.

Lottery Lost: लॉटरी सबसे रिस्की खेल माना जाता है, जिसमें आम तौर पर लोगों को मोटा नुकसान होता है और लोग कभी-कभी तो अपना सबकुछ हार जाते हैं. एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने लॉटरी में करीब 28 लाख की रकम लगा दी थी, वहीं जब लॉटरी का रिजल्ट आया तो उसके होश फाख्ता हो गए. अब ये मामला कहां का है और आखिर कैसे इस महिला ने लालच में अपनी मोटी संपत्ति बर्बाद कर दी, चलिए आज आपको इसके बारे में सबकुछ बताते हैं.

दरअसल, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में एक खबर छपी है जिसमें बताया गया है कि चीन के शांक्सी प्रांत में रहने वाली एक 28 साल की महिला लॉटरी के चक्कर में बुरी तरह लुट गई. उसे लॉटरी की ऐसी लत लगी कि उसने अपना काम-काज तक छोड़ दिया और सबकुछ किस्मत के भरोसे पर ही छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें-Israel Hamas war: इजरायली सेना ने हमास के 450 ठिकाने किए ध्वस्त, गाजा में मिलिट्री कंपाउंड पर ​भी कब्जा

28 लाख के कर्ज के दलदल में फंसी लालची महिला

लॉटरी के चक्कर में फंसी महिला ने लाखों रुपए का कर्जा लेकर लॉटरी में अपना हाथ आजमाया लेकिन किस्मत ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा. महिला ने लॉटरी में अपना सबकुछ गंवा दिया है. जानकारी के मुताबिक महिला ने क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन लोन सर्विस लेकर लॉटरी के टिकट खरीदे थे. उस महिला पर इन सबके चलते करीब 28 लाख का कर्ज हो गया.

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: लड़ाई में कम पड़ने लगे हथियार, इजरायली तोपों के गोले खत्म हो रहे, हमास के लिए हथियार बनाने वाला कमांडर ढेर

अब कर्ज चुका रही है महिला

महिला की किस्मत ने उसका साथ बस एक बार दिया लेकिन इसके बदले भी, उसे जो रकम मिली, वो उसकी बर्बादी के मामले में, ऊंट के मुंह में जीरे की तरह थी. उसे 1000 युआन यानि 11 हजार रुपये का फायदा हुआ था. लगातार लॉटरी में पैसा हारने के बाद जब महिला कर्ज के दल-दल में फंसती चली गई, तो उसने यह मान लिया कि उसकी किस्मत लॉटरी के लिए नेगेटिव है. अब महिला को जब अक्ल आई है, तो वो दोबारा नौकरी कर रही है, जिससे अपना सारा कर्ज चुका सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital