दुनिया

Christmas 2022: दुनिया ये देश नहीं मनाते क्रिसमस, हैरान करने वाली है इसकी वजह

Christmas 2022: क्रिसमस का त्योहार दुनिया के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. क्रिसमस कुछ ही दिनों में आने वाला है. दुनिया के कई देशों में तो इसके लिए पिछले एक महीने से जोरों शोरों से तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि, हर देश इस त्योहार को अपनी परंपराओं और प्रथाओं के हिसाब से सेलिब्रेट करते हैं. बच्चे ही नहीं बड़े बुजुर्ग भी इस त्योहार को मनाने के लिए काफी उत्साहित नजर आते हैं. भारत के साथ ही कई देशों में क्रिसमस की 10 दिन से लेकर एक महीने तक की छुट्टियां भी दी जाती हैं.

इसका अर्थ यह है कि लगभग सभी के लिए यह त्योहार मौज मस्ती और जश्न मनाने का समय होता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे भी देश हैं, जो क्रिसमस नहीं मनाते हैं. 40 देशों में क्रिसमस पर सार्वजनिक अवकाश  नहीं दिया जाता हैं. वजह ऐसी हैं कि आप भी हैरान हो जाएंगे. तो आइए हम आपको आज बताते हैं उन देशाें के बारे में, जहां क्रिसमस का जश्न कभी नहीं मनाया जाता हैं.

अफगानिस्तान – Afghanistan

अफगानिस्तान मुस्लिम देश है. बरसों से इसका ईसाई धर्म के साथ कोई संबंध नहीं रहा है. यहां ईसाई और मुस्लिम धर्म के बीच तनाव बना रहता है. धार्मिक भावना के चलते लोग क्रिसमस का त्योहार नहीं मनाते हैं. अगर कोई मनाना चाहे भी, तो उनके लिए ये काफी रिस्की हो सकता है.

भूटान – Bhutan

भूटान भारत का पड़ोसी देश है और ये भी उन देशों में शामिल है, जहां क्रिसमस डे नहीं मनाया जाता है. यहां बौद्ध धर्म को मान्यता दी गई है. यहां ईसाई लोगों की संख्या देश की आबादी की 1 प्रतिशत से भी कम है. यहां तक की क्रिसमस भूटानी कैलेंडर का हिस्सा भी नहीं है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: रानी चटर्जी ने Khesari Lal Yadav और Pawan Singh को दी नसीहत, बोलीं- ये नहीं कि आप मर्यादा…

सोमालिया – Somalia

दुनिया के इन देशों में सोमालिया भी शामिल है जहां क्रिसमस डे सेलिब्रेट नहीं किया जाता है. कहते हैं कि 2015 के आसपास धार्मिक कानून लगने के बाद यहां क्रिसमस मनाने पर बैन लगा गया था, जो कि आज तक जारी है.

चीन – China

इन देशों में एक देश है चीन, जहां क्रिसमस पर वर्किंग डे होता है. यहां इस दिन सभी स्कूल, ऑफिस, दुकानें खुली होती हैं और क्रिसमस पर एक दिन की भी छुट्टी नहीं दी जाती है. बता दें कि चीन किसी धर्म को नहीं मानता है , इसलिए यहां क्रिसमस को सेलिब्रेट करना पूरी तरह से बैन किया गया है.

उज़्बेकिस्तान – Uzbekistan

देश में लगभग 10% हिस्सा ईसाई हैं. इसके बावजूद यहां के लोग क्रिसमस का त्योहार नहीं मनाते. लेकिन उज़्बेकिस्तान के नए साल का जश्न क्रिसमस के त्योहार की तरह ही मनाया जाता है, जहां पेड़ों और गिफ्ट का आदान-प्रदान होता है.

पाकिस्तान – Pakistan

पाकिस्तान भी मुस्लिम देश है. यहां पर ईसाई समुदाय की सख्यां काफी कम हैं. यहां क्रिसमस डे आज से नहीं, बल्कि कई सालाें से नहीं मनाया जाता है. अगर कभी ईसाई आबादी अपनी खुशी जाहिर करने के लिए क्रिसमस मनाना भी चाहे, तो उनके लिए बड़ा खतरा हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago