बिजनेस

Petrol-Diesel Price: कम हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, जानिए क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel 23 December Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 23 DECEMBER 2022 को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए है. लेकिन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देशभर के सभी शहरों में वाहन ईंधन के भाव (Fuel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस हैं.

21 मई को कम हुए थे तेल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. तेल कंपनियों ने लगातार 211वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी. जिसके बाद पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था. उसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है. राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है. फिलहाल डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) क्रूड 78.22 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रत‍ि बैरल है. कच्चे तेल को लीटर और रुपये के हिसाब से अनुमान लगाएं तो कीमत 9 महीने में 33 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा घटनी चाहिए. इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें- ‘Bharat Jodo Yatra रोकने के बहाने बनाए जा रहे, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं- स्वास्थ्य मंत्री पर राहुल गांधी का हमला

अपने शहर में ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago