दुनिया

सतत पर्यटन के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग आवश्यक: गजेंद्र सिंह शेखावत

ब्राजील में आयोजित हो रहे पहले जी-20 पर्यटन मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सतत पर्यटन को चलाने, सांस्कृतिक विनिमय व विरासत को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग की आवश्यकता है. शेखावत ने विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद द्वारा आयोजित पर्यटन क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के हितधारक के बीच एक चर्चा में भाग लिया.

कई देशों के मंत्रियों से मुलाकात

शेखावत ने जी-20 पर्यटन मंत्रीस्तरीय सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय चर्चा के लिए स्पेन के पर्यटन मंत्री जोर्डी हेरेयू आई बोहर से मुलाकात की. उनके बीच प्रत्यक्ष संपर्क, पर्यटन व्यापार मेलों और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों देशों के बीच पर्यटन संबंधों को बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई.

केंद्रीय मंत्री ने चेक गणराज्य के डिजिटलीकरण के उप प्रधानमंत्री और क्षेत्रीय विकास मंत्री इवान बारतो से मुलाकात की. उनके बीच दोनों देशों में पर्यावरण के अनुकूल यात्रा, सांस्कृतिक विनिमय व अभिनव बुनियादी ढांचे और दोनों के बीच अधिक से अधिक पर्यटक बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए सहकारी तंत्र पर चर्चा हुई.

केंद्रीय मंत्री ने सिंगापुर के व्यापार और उद्योग राज्य मंत्री अल्विन टैन शेंग हुई के साथ बैठक में द्विपक्षीय पर्यटन, सहयोग, स्थिरता, सांस्कृतिक विनिमय और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया.

ब्राजील के साथ बैठक

ब्राजील के साथ एक उत्पादक द्विपक्षीय बैठक पर खुशी जाहिर करते हुए शेखावत ने कहा कि दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं के बारे में चर्चा हुई, जिसमें एक संयुक्त सहयोग समझौता, आगमन पर वीजा, मुफ्त वीजा सुविधाएं और सीधी उड़ानों के साथ वायु संपर्क बढ़ाना शामिल है.

उन्होंने कहा कि ये पहल न केवल हमारे आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों से लोगों के संबंधों को भी बढ़ावा देगी. शेखावत ने कहा कि इन उपायों को लागू करने और भारत में अधिक ब्राजील के आगंतुकों का स्वागत करने के लिए मैं उत्सुक हूं.

शेखावत ने सऊदी अरब के पर्यटन मंत्री अहमद बिन अकील अल-खतीब से मुलाकात कर युवा प्रशिक्षण और विकास पहलों के माध्यम से भारत-सऊदी अरब पर्यटन संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि दोनों देश सतत पर्यटन विकास, सांस्कृतिक विनिमय और लोगों से लोगों के जुड़ने के लिए सहयोगी अवसरों का पता लगाने के लिए तत्पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago