लाइफस्टाइल

Viral Video: फैक्ट्री में कैसे बनते हैं पनीर मोमोज, वीडियो देखने के बाद खाने से पहले हजार बार सोचेंगे

आज के समय में स्ट्रीट फूड का एक अलग ही क्रेज लोगों के बीच देखने को मिलता है. चाट-बताशे, गोलगप्पे, और समोसे के अलावा अब मोमोज भी लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, हर कोई मोमोज का दीवाना है. हर गली-मोहल्ले और नुक्कड़ पर मोमोज की रेड़ी लगी दिख जाएगी. लाल तीखी चटनी के साथ मोमोज खाने का मजा ही कुछ और है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो मोमोज आप इतनी रुचि से खाते हैं, वो फैक्ट्री में कैसे बनते हैं? अगर नहीं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि बड़े पैमाने पर फैक्ट्री में मोमोज कैसे तैयार किए जाते हैं. अगर आप भी मोमोज के शौकीन हैं, तो इस वीडियो को देखकर आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी?

कैसे बनते हैं मोमोज?

वीडियो की शुरुआत एक शख्स के साथ होती है जो सब्जियों का पानी निकालता है. फिर बड़े-बड़े बोरों में पत्ता गोभी को छीलकर कद्दूकस किया जाता है. इसके बाद गाजर को भी छीलकर बारीक कद्दूकस किया जाता है. इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके, उनका पानी निकाल दिया जाता है. फिर इसमें पनीर मिलाया जाता है, जिससे मोमोज की फिलिंग तैयार होती है.

इसके बाद कई लोग मिलकर मोमोज में इस फिलिंग को भरते हैं और फिर इन्हें स्टीम करने के लिए रख देते हैं. स्टीम होने के बाद, मोमोज को एक बड़ी चादर पर फैला दिया जाता है. आखिर में, मोमोज के साथ सर्व करने के लिए तीखी चटनी भी तैयार की जाती है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “ये पनीर पक्का सर्फ एक्सेल से बनाया गया होगा.” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “अब से मोमोज खाना बंद.” कई लोगों ने मोमोज बनने वाली जगह की सफाई पर सवाल उठाए और लिखा, “इतनी गंदगी में ये मोमोज बनाते हैं, क्या ये अपनी फैमिली को भी यही खिलाते होंगे?”

सेहत के लिए सतर्क रहें

मोमोज का स्वाद जितना लुभावना होता है, उतनी ही जरूरी है इस बात की जानकारी रखना कि ये किस जगह और किन हालातों में बनाए जा रहे हैं. अगर वीडियो में दिखाई गई फैक्ट्री जैसी गंदगी वाली जगह पर मोमोज बनाए जा रहे हैं, तो यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए, ध्यान रखें कि आप जो खाना खा रहे हैं, उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता को जांच लें. तो अगली बार जब आप सड़क के मोमोज खाने जाएं, तो थोड़ा सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि वो स्वच्छता मानकों का पालन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago