दुनिया

बांग्लादेश में छात्र राजनीति पर ब्रेक! ढाका विश्वविद्यालय के छात्रावासों में छात्र राजनीति पर लगी रोक

Bangladesh: बांग्लादेश में ढाका विश्वविद्यालय (डीयू) के कई छात्रों ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें जातीयतावादी छात्र दल (जेसीडी) के आठ छात्रों की छात्रावास समिति में नियुक्ति को रद्द करने की मांग की गई. जेसीडी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का छात्र संगठन है.

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैंपस की विभिन्न सड़कों पर मार्च किया और नारे लगाए “वन टू थ्री फोर, हॉल पॉलिटिक्स नो मोर” तथा “हॉल पॉलिटिक्स चलबे ना चलबे ना” (हॉल राजनीति नहीं चलेगी). कुछ छात्रों ने छात्रावास के गेटों के ताले तोड़कर प्रदर्शन में शामिल हुए. बाद में, उन्होंने कुलपति (वीसी) के आवास के बाहर धरना दिया.

VC ने की प्रतिबंध की घोषणा

बढ़ते विरोध के बीच, वीसी ने छात्रावासों में छात्र राजनीति पर प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा, “छात्र राजनीति पर प्रतिबंध 17 जुलाई के ढांचे के अनुसार लगाया गया है.”

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर सैफुद्दीन अहमद ने मीडिया को बताया,

“निर्णय यह है कि हॉल स्तर पर कोई छात्र राजनीति नहीं होगी. वे केंद्रीय स्तर पर, मधुर कैंटीन में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हम किसी छात्र संगठन को मजबूर नहीं कर सकते कि वह इसे रद्द करे. 17 जुलाई को जो प्रतिबंध लगाया गया था, वह लागू रहेगा.”

शनिवार को प्रावोस्ट स्टैंडिंग कमेटी की होगी बैठक

उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन को लेकर शनिवार को प्रावोस्ट स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी और उसके बाद उन छात्र संगठनों से भी बातचीत की जाएगी जिनके नाम सामने आए हैं.

डीयू छात्र दल ने नई समितियों के गठन की घोषणा की थी

शुक्रवार को डीयू छात्र दल ने विश्वविद्यालय के 18 आवासीय हॉल के लिए नई समितियों के गठन की घोषणा की थी, जिसे डीयू छात्र दल के अध्यक्ष गणेश चंद्र राय साहोस और महासचिव नाहिदुज्जमान शिपोन ने मंजूरी दी थी. यह कदम हॉल-आधारित राजनीति के खिलाफ व्यापक विरोध के बावजूद उठाया गया.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इन समितियों का गठन जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी के तहत किया गया है, जिसमें डीयू केंद्रीय छात्र संघ चुनाव शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय रेल का कमाल! कश्मीर घाटी में दौड़ी पहली मालगाड़ी, पीएम मोदी क्या बोले?

शेख हसीना को सत्ता से हटाने में निभाई थी अहम भूमिका

हाल के महीनों में बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान छात्र आंदोलनों में तेजी देखी गई है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी छात्र समूहों के बीच टकराव भी शामिल है. ये छात्र पहले यूनुस के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली आवामी लीग की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को हटाने में शामिल थे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago