Donald Trump
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर उनके संभावित तीसरे कार्यकाल को लेकर चर्चा तेज कर दी है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक तस्वीर में वे ‘TRUMP 2028’ लिखी कैप पहने नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन भी लिखा, जिसका सीधा इशारा 2028 की ओर माना जा रहा है. पोस्ट सामने आने के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या ट्रंप वाकई तीसरी बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरने का इरादा रखते हैं?
ट्रंप ने हाल ही में ट्रूथ सोशल पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें से दो तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल से करने की कोशिश की. एक तस्वीर में ‘BIDEN’ लिखा गया है और उसके नीचे एक अमेरिकी नागरिक को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है. दूसरी तस्वीर में ‘PRESIDENT TRUMP’ लिखा है और अमेरिकी झंडों के बीच लोगों को विमान से लौटते हुए दिखाया गया है.
ट्रंप के इस पोस्ट को उनके राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. वह यह बताने की कोशिश करते नजर आए कि उनके नेतृत्व में विदेशों में फंसे या हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को वापस देश लाया जा रहा है, जबकि बाइडेन के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ.
लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीर उनकी अपनी है. इसमें ट्रंप ने ‘ट्रंप 2028’ लिखी कैप पहनी हुई है. तस्वीर के साथ उन्होंने संकेत दिया कि 2028 में भी जीत हासिल की जाएगी. यही पोस्ट अब उनके तीसरे कार्यकाल की चर्चाओं का सबसे बड़ा कारण बन गई है.
हालांकि, अमेरिकी संविधान इस मामले में ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती खड़ी करता है. 22वें संशोधन के मुताबिक कोई व्यक्ति दो बार से ज्यादा अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता. ट्रंप 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे और 2024 में दूसरी बार चुनाव जीतकर सत्ता में लौटे. यानी मौजूदा नियमों के तहत उनका तीसरी बार चुनाव लड़ना संभव नहीं है.
दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप खुद भी तीसरे कार्यकाल की संभावना पर पहले टिप्पणी कर चुके हैं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्हें तीसरा कार्यकाल पसंद आएगा, लेकिन इसके रास्ते में कानून एक बड़ी बाधा है. अब ‘ट्रंप 2028’ वाली तस्वीर ने उन चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है.
ये भी पढ़ें: ‘ईरान की नौसेना और वायुसेना पूरी तरह तबाह…’, डोनाल्ड ट्रंप बोले- होर्मुज स्ट्रेट को बनाऊंगा अमेरिका का हिस्सा
फिलहाल ट्रंप ने यह साफ नहीं किया है कि उनका पोस्ट महज राजनीतिक संदेश है या वे सच में संविधान में बदलाव की दिशा में कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन इतना जरूर है कि ‘ट्रंप 2028’ ने अमेरिकी राजनीति में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है.
-भारत एक्सपेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…