देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि(Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary) पर आज पूरा देश उन्हें कृतज्ञता के साथ नमन कर रहा है. राजधानी दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर आयोजित विशेष श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहुंचकर अटल जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की.
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देश के पूर्व पीएम को याद करते हुए लिखा कि अटल जी अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि उनके विचारों, दूरदर्शी फैसलों और ऐतिहासिक प्रयासों ने भारत की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है.
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अटल जी के मजबूत नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा दी है और सुशासन व जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा.
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026
यह भी पढ़ें: अबूझमाड़ में स्वतंत्रता की नई भोर! नक्सली खौफ को मात देकर आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा
अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के उन विरले और सर्वमान्य जननेताओं में से थे, जिन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता, प्रखर वक्ता शैली और संवेदनशील व्यक्तित्व से अमिट छाप छोड़ी. वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे-पहली बार 1996 में (13 दिनों के लिए), दूसरी बार 1998-1999 में और तीसरी बार 1999 से 2004 तक उन्होंने पूर्ण कार्यकाल चलाया.
उनके ही ऐतिहासिक नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर दुनिया में अपनी धाक जमाई थी और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं की नींव रखी थी. साल 2015 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…