दुनिया

ट्रम्प ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, क्या पाकिस्तान सचमुच कर रहा है परमाणु परीक्षण?

Pakistan Nuclear Program: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका अब फिर से परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रूस, चीन, नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान जैसे देश पहले से ही सक्रिय रूप से परमाणु परीक्षण कर रहे हैं.

अमेरिका एक ओपन सोसाइटी

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक ओपन सोसाइटी है जहां स्वतंत्र प्रेस है इसलिए हम खुलकर बात कर पाते हैं. उन्होंने कहा,

“रूस और चीन परीक्षण कर रहे हैं लेकिन वो इस बारे में बात नहीं करते हैं. नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान भी टेस्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में अमेरिका को भी पीछे नहीं रहना चाहिए.”

परमाणु परीक्षण क्यों जरूरी?

जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका 30 साल बाद फिर से परमाणु परीक्षण क्यों शुरू कर रहा है तो ट्रंप ने साफ कहा कि बाकी देश कर रहे हैं ऐसे में सिर्फ हम ही क्यों पीछे रहें. उन्होंने दवा किया कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं और इतनी ताकत है कि हम दुनिया को 150 बार नष्ट कर सकते हैं.

पुतिन और शी जिनपिंग से बातचीत

ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से परमाणु में कमी पर बातचीत की है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि परीक्षण कब और कहां किया जाएगा लेकिन उन्होंने कहा कि तैयारी पहले से की जा चुकी है.

प्लूटोनियम निपटान समझौता निरस्त

इसी बीच रूस ने अमेरिका के साथ प्लूटोनियम निपटान समझौते को खत्म कर दिया है. इस समझौते का मकसद था कि सैन्य उपयोग के लिए परमाणु हथियार-ग्रेड सामग्री का उत्पादन सीमित किया जाए. अब रूस ने इस पर औपचारिक रूप से कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-कैंसर की राजधानी बना मेवात! 9 गांवों में 100 से अधिक मरीज, DC ने दिए सैंपलिंग के आदेश

अमेरिका के ऊर्जा मंत्री ने क्या बताया?

अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने भी बयान दिया है कि फिलहाल किसी भी परमाणु विस्फोट की योजना नहीं है. परीक्षण केवल सिस्टम टेस्टिंग तक सीमित रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

30 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

55 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago