Amit Shah Attack On Mahathagbandhan: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बिहार के शिवहर जिले में आयोजित जनसभा में महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने महागठबंधन को ‘महाठगबंधन’ बताया है. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महाठगबंधन’ में न नेता है और न नीति है. ये मालूम ही नहीं है कि किस सीट से कौन चुनाव लड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि 14 नवंबर को राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि एनडीए की पांचों पार्टियां, पांडव की भांति एकमुश्त होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.
इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का अपमान करते-करते राहुल गांधी ने छठ मइया का अपमान किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब-जब पीएम मोदी का अपमान किया है, जनता ने इनको हराकर अपना जवाब दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने इस बार प्रधानमंत्री के साथ छठ मइया का भी अपमान किया है. आने वाले चुनाव में यहां की जनता इसको जरूर याद रखेगी.
बिहार में एनडीए के संकल्प पत्र में किये गए वादों के संबंध में भी केंद्रीय गृह मंत्री ने जनता को जनता को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. उसी दिन हम सीतामढ़ी से लेकर अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू कर देंगे. इसका बिहार के टूरिज्म को बहुत फायदा होगा. बिहार से अयोध्या और अयोध्या से बिहार जाना आसान हो जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि को 6,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए किया जाएगा. पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 10 साल के दौरान बिहार को सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए, जबकि मोदी सरकार के 10 साल के दौरान बिहार को 18 लाख 70 हजार करोड़ रुपए दिए.
रैली के दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी को जनहितैषी काम करने वाला नेता बताया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी के लिए काम किया है. उन्होंने सभी जीविका दीदियों के खातों में 10,000 रुपए डाले. ये राजद वाले चुनाव आयोग के पास जाकर कह रहे हैं कि यह 10,000 रुपए वापस ले लो. मैं जीविका दीदियों से कहना चाहता हूं, चिंता मत करिए. उनके दादा जी भी आ जाएंगे, तब भी यह 10,000 रुपए कोई छीन नहीं पाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…