दुनिया

Donald Trump: अब छुट्टियां कम करने पर डोनाल्ड ट्रंप का जोर, बोले ‘नॉन-हॉलिडे से हमारे देश को हो रहा अरबों का नुकसान

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में नॉन-हॉलिडे के आर्थिक प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की. उन्होंने दावा किया कि सभी व्यवसायों को बंद रखने से हमें अरबों डॉलर का नुकसान होता है.

ट्रंप ने छुट्टियों पर जताई आर्थिक चिंता

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, “अमेरिका में बहुत सारी गैर-कामकाजी छुट्टियां हैं. इससे हमारे देश को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, क्योंकि इन छुट्टियों में सारी दुकानें और व्यवसाय बंद रहते हैं. कर्मचारी भी ऐसा नहीं चाहते हैं. जल्द ही हम साल के हर एक कार्य दिवस पर छुट्टी मनाने लगेंगे. अगर हम अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं तो इसे बदलना होगा.”

हालांकि, अपने इस पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवकाश का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया, लेकिन यह पोस्ट 20 जून 2025 को जूनटीन्थ के दिन पोस्ट किया गया है, जो 19 जून 1865 की घटना की याद में मनाया जाता है.19 जून 1865 के दिन टेक्सास के गैल्वेस्टन में सैनिकों ने आकर अंतिम अश्वेत दासों को मुक्त करने का आदेश दिया था, जिसे गुलामी के अंत की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार से ओडिशा तक यह है पूरा शेड्यूल

जूनटीन्थ छुट्टी का इतिहास और वर्तमान स्थिति

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में गैर-कामकाजी छुट्टियों की संख्या पर चिंता जताई और दावा किया कि ये अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा रही हैं. हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में जूनटीन्थ अवकाश का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा कहीं न कहीं इस ओर भी था.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनटीन्थ के सम्मान में अधिकतर राष्ट्रीय बैंक, संघीय कार्यालय और संयुक्त राज्य डाक सेवा बंद रहे. हालांकि, वॉलमार्ट, कॉस्टको, टारगेट और स्टारबक्स जैसे प्रमुख स्टोर छुट्टी के दिन भी खुले रहे. इससे पहले, पत्रकारों ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट से दिन में पूछा कि जूनटीन्थ को लेकर ट्रंप का प्लान क्या है?

उन्होंने जवाब दिया, “मैं आज किसी आधिकारिक बयान या दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर के बारे में नहीं जानती. मुझे बस इतना पता है कि आज एक सरकारी छुट्टी है.”

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

2 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

34 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

36 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

36 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago