Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार से ओडिशा तक यह है पूरा शेड्यूल

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (CRUT) प्रणाली के अंतर्गत 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.

pm modi visit bihar
Edited by Radha Priya

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे.

इस दौरान वह कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं.

बिहार में 10,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह दिल्ली से रवाना होकर 11:15 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

एयरपोर्ट से पीएम हेलीकॉप्टर में सवार होकर बिहार के सिवान रवाना होंगे.

करीब 11:50 बजे जसौली (सिवान) हेलीपैड पर उनका आगमन होगा.

इसके बाद प्रधानमंत्री 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल सिवान पहुंचेंगे.

12:00 बजे से 1:15 बजे लगभग 10,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे.

वंदे भारत एक्सप्रेस और नई रेल लाइनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री 400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली नई वैशाली-देवरिया रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे.

साथ हीं इस मार्ग पर एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

इसके अलावा, उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पीएम मुजफ्फरपुर और बेतिया के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी सिवान में जनसभा समाप्त करने के बाद दोपहर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर में सवार होकर जसौली से रवाना होंगे.

ओडिशा में 18,600 करोड़ की योजनाएं और 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

प्रधानमंत्री ओडिशा के भुवनेश्वर जाएंगे और शाम करीब 4:15 बजे ओडिशा सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

वह 18,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.

बौद्ध क्षेत्र में नई ट्रेन सेवा और 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

प्रधानमंत्री पहली बार बौद्ध जिले में रेल संपर्क का विस्तार करते हुए नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे.

इसके अलावा, वह स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (CRUT) प्रणाली के अंतर्गत 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.

यह आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहरी गतिशीलता नेटवर्क को समर्थन प्रदान करेगी.

ये भी पढ़ें- Swiss Banks में भारतीयों की जमा रकम तीन गुना बढ़ी, 2021 के बाद बना नया रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read