दुनिया

होर्मुज में ट्रंप टैक्स! अमेरिका ने स्ट्रेट की सुरक्षा के बदले कार्गो पर 20% टैक्स का ऐलान किया

Donald Trump Hormuz Tax: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका संभालेगा. ट्रंप ने खुद को गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट बताते हुए कहा कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर आने वाला खर्च अब वहां से गुजरने वाले कार्गो जहाजों से वसूला जाएगा.

ट्रंप के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर कार्गो पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा. उनका कहना है कि जब अमेरिका इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा करेगा, तो इसकी कीमत भी जहाजों और व्यापारिक कंपनियों को चुकानी होगी. उन्होंने आगे कहा कि ईरान के जहाजों और ईरान से जुड़े ग्राहकों पर रोक जारी रहेगी, लेकिन बाकी देशों के जहाज बिना किसी रुकावट के स्ट्रेट से गुजर सकेंगे.

अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन पर पड़ सकता है असर

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है. इसी रास्ते से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की आवाजाही होती है. ऐसे में ट्रंप का यह ऐलान वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अगर यह टैक्स लागू होता है, तो खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले कार्गो की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन पर भी पड़ सकता है.

ईरान ने जताया विरोध

दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप के इस ऐलान का कड़ा विरोध किया है. ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी अमेरिकी दखल को स्वीकार नहीं किया जाएगा. ईरान का कहना है कि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा और प्रबंधन उसका अधिकार है और वह इसकी रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा.

ईरानी नेतृत्व से जुड़े वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने भी साफ कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण जारी रहेगा और इस मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है.

अमेरिका ने ईरान पर की एयरस्ट्राइक

इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने दावा किया है कि रविवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के सबमरीन बेस और जहाजों की मरम्मत से जुड़ी एक नौसैनिक सैन्य सुविधा पर एयरस्ट्राइक की. CENTCOM के अनुसार, इस हमले में पनडुब्बी से जुड़ी सैन्य क्षमता और नेवल सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया.

ये भी पढ़ें- ‘दिसंबर का इंतजार क्यों, कल ही आ जाएं…’ शेख हसीना के बड़े एलान पर बांग्लादेश की अदालत ने तय कर दिया ये अंजाम

हालांकि, इस हमले में कितना नुकसान हुआ या कोई हताहत हुआ या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ट्रंप के होर्मुज टैक्स वाले ऐलान और ईरान की तीखी प्रतिक्रिया के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

39 seconds ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

22 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

47 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

58 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago