Supreme Court Judges Farewell: देश की राजधानी दिल्ली में कानून और न्याय जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में एक बेहद गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित इस भव्य समारोह में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हो रहे सात वरिष्ठ न्यायाधीशों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस खास मौके पर न्यायपालिका से जुड़े कई दिग्गज, वरिष्ठ वकील और कानूनी विशेषज्ञ एक मंच पर नजर आए.
यह अभिनंदन समारोह नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के ‘स्पीकर हॉल’ में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान जिन सात जजों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, उनमें न्यायमूर्ति जे.के. महेश्वरी, न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति अरुण पल्ली और न्यायमूर्ति वी. मोहना शामिल रहे. इन सभी न्यायाधीशों ने अपने लंबे और शानदार करियर में देश को कई ऐतिहासिक फैसले दिए हैं.
समारोह में पहुंचे वक्ताओं और कानूनविदों ने सम्मानित होने वाले जजों के न्यायिक सफर को याद किया. आयोजकों ने कहा कि इन सभी न्यायाधीशों ने न केवल संविधान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा मजबूत करने में भी बड़ा योगदान दिया है.
अखिल भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता संघ के सेक्रेटरी जनरल डॉ. आदिश सी. अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ विदाई समारोह नहीं हैं, बल्कि यह हमारी गौरवशाली न्यायिक परंपराओं और न्यायपालिका की गरिमा को सलाम करने का एक जरिया हैं. उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ जजों का काम आने वाली पीढ़ी के वकीलों और न्यायाधीशों का मार्गदर्शन करता रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…