दुनिया

“कार ठीक कराने पर जेल?” ट्रंप ने छह लोगों को दी माफी; बाइडन प्रशासन पर लगाया न्याय विभाग के हथियारीकरण का आरोप

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह लोगों को क्षमादान देने का ऐलान किया है. ट्रंप का दावा है कि इन लोगों को बाइडन प्रशासन ने सिर्फ ‘अपनी कार ठीक कराने’ के लिए निशाना बनाया था. व्हाइट हाउस अधिकारियों के मुताबिक यह मामला कार रिपेयरिंग का नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु अधिनियम के उल्लंघन से जुड़ा था.

ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उनके लिए यह सम्मान की बात है कि उन्होंने उन छह लोगों के लिए क्षमादान पर हस्ताक्षर किए, जिन्हें बाइडन प्रशासन ने सताया और जो “अपनी कार ठीक कराने” के कारण जेल में थे या जेल भेजे जाने वाले थे. ट्रंप ने इसे बाइडन प्रशासन के दौरान न्याय विभाग के हथियारीकरण और मूर्खता का उदाहरण बताया. उन्होंने लिखा कि मैं इन सभी को अभी रिहा कर रहा हूं.

हालांकि, ट्रंप ने अपनी पोस्ट में न तो इन छह लोगों के नाम बताए और न ही यह साफ किया कि उनके खिलाफ किस मामले में कार्रवाई हुई थी.

गाड़ियों के हार्डवेयर में बदलाव पर मिली थी सजा

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को क्षमादान दिया गया, वे स्वच्छ वायु अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए थे. यह कानून अमेरिका में वायु प्रदूषण और वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करता है.

दरअसल, इन मामलों में वाहनों में ऐसे सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर बदलावों का आरोप था, जिन्हें डिफीट डिवाइस कहा जाता है. इन उपकरणों के जरिए वाहनों में लगे उत्सर्जन नियंत्रण सिस्टम को दरकिनार किया जा सकता है. आसान भाषा में कहें तो गाड़ी बाहर से सामान्य दिखती है, लेकिन वह कानूनी सीमा से ज्यादा प्रदूषण फैला सकती है. ऐसे उपकरणों का निर्माण, बिक्री या इस्तेमाल अमेरिकी संघीय कानून के तहत अपराध माना जाता है.

बाइडन प्रशासन पर लगते रहे हैं कई आरोप

ट्रंप ने इस क्षमादान को अपने उस बड़े राजनीतिक नैरेटिव से भी जोड़ा है, जिसमें वह बार-बार कहते रहे हैं कि बाइडन प्रशासन ने न्याय विभाग का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए किया. उनके मुताबिक ये छह लोग अपराधी नहीं, बल्कि सरकारी ज्यादती के शिकार थे.

रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से पहले ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसके बाद क्षमादान को मंजूरी दी गई.

ट्रंप की बढ़ती शक्तियों की मिसाल

यह फैसला ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रपति क्षमादान शक्तियों के बढ़ते इस्तेमाल की एक और मिसाल माना जा रहा है. सीएनएन के मुताबिक, क्षमादान आवेदनों की समीक्षा में व्हाइट हाउस के विशेष वकील डेविड वारिंगटन, चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स और अमेरिकी क्षमादान अटॉर्नी एड मार्टिन जैसे अधिकारी शामिल रहते हैं. अंतिम फैसला राष्ट्रपति के पास जाता है.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल से इंजन खराब होगा? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

फिलहाल, व्हाइट हाउस या ट्रंप की ओर से उन छह लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. उनके व्यक्तिगत मामलों की जानकारी भी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना साफ है कि ट्रंप इस फैसले को बाइडन प्रशासन की नीतियों के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई के हिस्से के रूप में पेश कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

11 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

12 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

22 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago