देश

डंकी रूट मानव तस्करी मामला: एनआईए ने हिमाचल और दिल्ली में छापेमारी के बाद दो और आरोपी गिरफ्तार किए

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ‘यूएस डंकी रूट’ मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में दो अलग-अलग ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद की गई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ सन्नी डॉंकर, निवासी धर्मशाला, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और शुभम संधल उर्फ दीप हुंडी, निवासी रूपनगर (पंजाब) एवं वर्तमान में पीरागढ़ी, नई दिल्ली में रह रहे हैं, के रूप में हुई है. ये दोनों आरोपी पहले से गिरफ्तार किए गए गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं.

गगनदीप को इस साल फरवरी में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए एक पीड़ित की शिकायत पर मार्च में गिरफ्तार किया गया था. NIA ने 27 जून को केस RC-04/2025/NIA/DLI में गगनदीप के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. गगनदीप, जो कि नई दिल्ली के तिलक नगर का निवासी है, पीड़ितों को वैध वीज़ा के नाम पर करीब 45 लाख रुपये लेकर अमेरिका भेजने का झांसा देता था. बाद में उन्हें स्पेन, एल-साल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मेक्सिको होते हुए अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाया जाता था.

अब तक की जांच में पता चला है कि गगनदीप ने इस तरीके से 100 से अधिक लोगों को अमेरिका में अवैध रूप से भेजा है.
सन्नी, गगनदीप का मुख्य सहयोगी था और यात्राओं को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता था. यात्राओं के दौरान डॉंकर और एजेंट्स द्वारा पीड़ितों का शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया जाता था.

वहीं, शुभम संधल उर्फ दीप हुंडी एक महत्वपूर्ण हवाला ऑपरेटर था, जो लैटिन अमेरिका में मौजूद डंकरों को पैसे ट्रांसफर करने का काम करता था. गगनदीप, पीड़ितों से वसूले गए पैसे शुभम के जरिए डॉंकरों तक पहुंचाता था.

NIA ने 13 मार्च 2025 को यह केस पंजाब पुलिस से अपने हाथ में लिया था और अब तक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं. जांच एजेंसी इस पूरे रैकेट और साजिश के पीछे के अन्य लोगों और नेटवर्क को भी उजागर करने में जुटी है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago