रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन अटैक
Russia: यूक्रेन के साथ जंग में रूस ने एक सनसनीखेज दावा किया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन ने उनके राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम कर दी गई. रूस का दावा है कि यह हमला उनके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने के लिए किया गया था. हालांकि, यूक्रेन ने इस बात से इंकार किया है.
14 महीने के लंबे युद्ध के दौरान यह पहला वाकया है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इतना बड़ा आरोप लगाया है. क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “दो ड्रोन के जरिए पुतिन को निशाना बनाते हुए उनके आवास पर हमला किया गया. लेकिन, इसे इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस के जरिए नाकाम कर दिया गया.”
आत्मरक्षा में हमला करने का अधिकार- रूस
रूस का कहना है कि आत्मरक्षा में उसके पास जवाबी हमला करने का पूर्ण अधिकार है. माना जा रहा है कि इसके बल पर अब रूस यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को वैश्विक स्तर पर सही ठहराने की कोशिश करेगा.
इसे भी पढ़ें: अल सल्वाडोर के साथ बढ़ता भारत का सहयोग, चौथे FOC में इन मुद्दों पर बनी सहमति
रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “क्रेमलिन पर दो मानवरहित एरियल व्हीकल क्रेमलिन की ओर आ रहे थे. हालांकि, मिलिट्री और स्पेशल सर्विश के जरिए राडार सिस्टम को एक्टिवेट करके इसे ध्वस्त कर दिया गया.” रूस का कहना है कि यह एक सुनियोजित आतंकी घटना है और यह हमारे राष्ट्रपति के जीवन पर हमला करने के लिए था.
Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…