नवीनतम

एनजीटी ने बांधवगढ़ में 10 हाथियों की रहस्यमयी मौत पर लिया स्वतः संज्ञान, जवाब तलब

एनजीटी ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की रहस्यमयी मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. ट्रिब्यूनल ने मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन्यजीव संरक्षक, उमरिया के जिला मजिस्ट्रेट, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (बरेली), वन्यजीव संस्थान (देहरादून) और कृषि मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. एनजीटी 23 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

एनजीटी ने मीडिया में छपी खबर के आधार पर यह संज्ञान लिया है. जिसमें लिखा हुआ था “मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के पीछे कोदो जहर का हाथ, शीर्षक वाली खबर के आधार पर मामले का स्वतः संज्ञान लेने का फैसला किया, जिसमें इस बात पर जोड़ दिया गया कि कोदो बाजरा का प्रदूषण न केवल हाथियों के लिए बल्कि पशुधन और संभावित रूप से मनुष्यों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है, जो प्रभावित अनाज का सेवन करते है या उसके संपर्क में आते है.”

एनजीटी ने कहा है कि ऐसी घटनाएं पर्यावरण मानदंडों के सख्त प्रवर्तन की आवश्यकता को उजागर करती है और वन संरक्षण अधिनियम 1980 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 सहित प्रमुख कानूनों का उल्लंघन हो सकती है.

बता दें कि जबसे हाथियों की मौत हुई है तबसे लगातार लोगों का अलग-अलग बयान देखने को मिल रहा है. किसानों की माने तो उनका मानना है कि कोदो खाने से जब इंसान, मवेशी नही मरते तो बुद्धिमान कभी नही मर सकता है. वही, कृषि विभाग ने बताया है कि अगर कोदो फसल में फंगस लगी थी तो यह बात वन विभाग ने नही बताई. जबकि पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर का मानना है कि तमाम रिपोर्ट में हाथियों की मौत कोदो खाने से होना बताया जा रहा है, लेकिन हाथी का मरना संशय पैदा कर रहा है.


ये भी पढ़ें- दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदला, अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

20 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

24 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

40 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

55 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

58 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

59 minutes ago