दुनिया

Earthquake : भूकंप से थर्राया अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता, दिल्ली तक महसूस किए गए झटके

Earthquake Today in Afghanistan: अफगानिस्तान में आज रात भूकंप आ गया. भूंकप (Earthquake) मापने वाली एजेंसी ने बताया कि 5 अगस्त, शनिवार की रात को अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी. इस भूकंप के झटके दिल्ली में भी महसूस किए गए. कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग जिले से 418 किमी उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था. भूकंप कई सेकंड तक रहा, जिससे वहां के स्‍थानीय निवासियों में दहशत फैल गई.

हिंदूकुश ऐसा क्षेत्र है, जहां सालभर में सैकड़ों भूकंप आते हैं और जान-माल का नुकसान होता है. न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शनिवार रात करीब 9:30 बजे दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों, जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमाओं पर झटके महसूस किए गए. एक अधिकारी के हवाले से कहा कि रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप अफगानिस्तान में आया, जिसके झटके भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए.

यह भी पढ़ें: शक्तिशाली चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने मचाया तांडव, 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट, कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

हिंदूकुश क्षेत्र में इसलिए ज्यादा आते हैं भूकंप

भू-वैज्ञानिक बताते हैं कि हिमालय के नीचे इंडियन प्लेट है, वहीं अफगानिस्तान के नीचे यूरेशयन प्लेट. दोनों प्लेटों के टकराने पर हिंदुकुश या हिमालयीय प्रदेशों में भूकंप आते हैं. जिसका खामियाजा दोनों ओर के इलाकों को भुगतना पड़ता है. पता चला है कि पूरे हिमालय क्षेत्र में कई फॉल्ट जोन हैं और प्लेट मूवमेंट के साथ ही उनमें झटके आते हैं. भारत को विदेशी आक्रांताओं द्वारा निशाना बनाए जाने से पहले तक हिंदुकुश हमारा ही क्षेत्र होता था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

11 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

20 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

49 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

52 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago