दुनिया

दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप से हिली धरती, पहाड़ों से भरभरा कर गिरे पत्थर, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता रही

दक्षिणी कैलिफोर्निया में सोमवार सुबह एक तेज भूकंप (Earthquake) का झटका महसूस किया गया. भारतीय समयानुसार यह झटका सोमवार देर रात आया. भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. इसका केंद्र सैन डिएगो काउंटी में था, जो कि जूलियन नामक पहाड़ी शहर के पास स्थित है. भूकंप के झटके आने से पहाड़ों से पत्थर गिरकर सड़क आ गए. स्थानीय प्रशासन ने लोगों के अपील की है कि वे पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहें.

Earthquake के झटके महसूस किए गए

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप (Earthquake) सुबह 10:08 बजे आया. जूलियन एक छोटा-सा शहर है, जिसकी आबादी करीब 1,500 है. यह इलाका अपनी सेब पाई दुकानों के लिए प्रसिद्ध है. भूकंप का असर दूर-दराज के इलाकों तक महसूस किया गया. यहां तक कि लॉस एंजिल्स काउंटी, जो कि करीब 193 किलोमीटर दूर है, वहां भी झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद कई छोटे झटके भी दर्ज किए गए.

परिवहन विभाग ने लोगों को चेताया है कि पहाड़ों से गिरते पत्थरों से सतर्क रहें. स्टेट रूट 76 पर भी ऐसे ही हालात देखे गए. इस क्षेत्र में सड़कें नुकसान की आशंका को लेकर जांची जा रही हैं. रेलवे विभाग ने भी एहतियातन कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं रोक दी थीं, ताकि पटरियों की जांच की जा सके.

यह भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान: “BSF बनी भगवान, बंगाल पुलिस रही मूकदर्शक”

वहीं, स्कूलों में भी बच्चों को एहतियात के तौर पर इमारतों से बाहर निकाल दिया गया था. भूकंप (Earthquake) का अलर्ट मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की. सैन डिएगो पुलिस ने पुष्टि की है कि इस भूकंप में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है. अधिकारी अब भी सतर्क हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

7 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

22 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago