दुनिया

‘विपक्षी नेता अपनी पत्नियों की साड़ियां जलाएं…’ India Out Campaign पर भड़कीं Bangladesh की पीएम Sheikh Hasina

Bangladesh PM Sheikh Hasina on India Out campaign: बांग्लादेश में विपक्षी नेताओं की ओर से चलाए जा रहे भारत विरोधी मुहिम इंडिया आउट कैंपेन पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीएनपी के नेता अपनी पार्टी के कार्यालय के सामने पत्नियों की साड़ियां जलाएं तभी यह साबित होगा कि वे वास्तव में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बता दें कि पिछले सप्ताह बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के सीनियर जाॅइंट सेक्रेटरी रुहुल कबीर रिजवी ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत बांग्लादेश के लोगों का नहीं बल्कि अवामी लीग का समर्थन करता है. इसलिए बांग्लादेश के लोग इंडिया आउट कैंपेन चला रहे हैं और भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपनी कश्मीरी शाॅल को जला दिया था. वहीं बीएनपी के अन्य नेता जैनुल आबेदीन ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने बांग्लादेश की इच्छा के खिलाफ जाकर हसीना सरकार का समर्थन किया. इसलिए बांग्लादेश के लोग भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं.

शेख हसीना ने ऐसे किया पलटवार

बांग्लादेश की आजादी दिवस पर बोलते हुए पीएम शेख हसीना ने कहा कि बीएनपी के नेता ने अपनी कश्मीरी शाॅल जला दी. क्या ये लोग बताएंगे कि बीएनपी नेताओं की पत्नियों के पास कितनी भारतीय साड़ियां हैं? मैंने बीएनपी नेताओं की पत्नियों को ईद से पहले भारत से आयात की हुई साड़ियां बेचते देखा है. बांग्लादेश की पीएम ने आगे कहा कि उन्हें बताना होगा कि क्या वे भारतीय मसालों के बिना खाना खा सकते हैं? मैं यह जानना चाहती हूं कि क्या वे सच में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘नमो ऐप की खासियत देखकर हैरान’ , पीएम मोदी ने बिल गेट्स से AI समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

भारत पर लगा था ये आरोप

बता दें कि जनवरी 2024 में हुए बांग्लादेश के आम चुनाव का वहां की स्थानीय पार्टियों ने जमकर विरोध किया था. उनका आरोप था कि भारत सरकार यहां के लोगों का नहीं बल्कि बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग का समर्थन करती है. हालांकि इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत शुरू से ही बांग्लादेश में लोगों की उम्मीदों के अनुरूप शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक चुनावों का समर्थन करता है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब नीति मामला- 1 अप्रैल तक ED की कस्टडी में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, एजेंसी ने मांगी थी 7 दिन की रिमांड

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

7 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

32 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

42 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

57 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago