Categories: खेल

“हम मजबूती के साथ कमबैक करेंगे”, न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद Rishabh Pant ने किया खास पोस्ट

Rishabh Pant: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद अगले मुकाबले में कमबैक करने का पक्का इरादा बना लिया है. ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में जुझारू बल्लेबाजी की और मात्र एक रन से शतक से चूक गए. मैच के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर किया और अगले मुकाबले में टीम की जोरदार वापसी का भरोसा दिलाया है.

हम कमबैक करेंगे

उन्होंने कहा, “यह गेम आपकी लिमिट को टेस्ट करता है. यह आपको एकदम से नीचे ले जाएगा, फिर ऊपर पहुंचा देगा और एक बार फिर से एकदम नीचे कर देगा. लेकिन, जो लोग इस चीज को पसंद करते हैं, वो हर बार मजबूती के साथ डटे रहते हैं. बेंगलुरु के क्राउड ने जिस तरह का प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए उन्हें आभार. हम मजबूती के साथ कमबैक करेंगे.”

पहली पारी में मिली असफलता के बावजूद भारत ने सरफराज खान (150) और ऋषभ पंत (99) की मदद से दूसरी पारी में जोरदार वापसी की और स्कोरबोर्ड पर 462 रन जोड़े और मेहमान टीम के सामने 107 रन का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विल यंग (नाबाद 48) और रचिन रविंद्र (नाबाद 39) ने 75 रनों की मैच विजयी साझेदारी की, जिससे न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से टेस्ट जीतकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विकेटकीपिंग के दौरान लगी थी चोट

न्यूजीलैंड की पहली पारी में जडेजा की गेंद पर विकेटकीपिंग करते हुए पंत के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी. उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने मैच के बाकी बचे हिस्से में विकेटकीपिंग की. हालांकि, पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 99 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और शनिवार को सरफराज खान (150) के साथ 177 रनों की शानदार साझेदारी भी की.


ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत की चोट पर सस्पेंस, कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद दिया अपडेट


यह 1988 (36 साल बाद) के बाद से भारत में न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट जीत थी. भारतीय धरती पर 37 टेस्ट मैचों में सिर्फ तीसरी जीत थी. न्यूजीलैंड 2000 के बाद से भारत में चौथी पारी में 100+ के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने वाली पहली मेहमान टीम भी बन गई. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई में होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

10 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

19 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

20 minutes ago

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

25 minutes ago

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

34 minutes ago

रावण आज भी जिंदा? गरबा खेलने गई बच्ची से दरिंदगी, विरोध करने पर जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…

34 minutes ago