दुनिया

Twitter में छंटनी के बाद Elon Musk ने बनाया प्लान, भारत से करेंगे कई इंजीनियर्स की भर्ती

ट्विटर (Twitter) के नए बॉस एलन मस्क (Elon Musk) रोज नए कदम उठा रहे हैं. मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. अब छटनी का दौर खत्म हो चुका है. एलन मस्क (Elon Musk) अब लोगों को कंपनी से जोड़ना चाह रहे है. ट्विटर (Twitter) की एचआर टीम इंजीनियरिंग और सेल्स डिपार्टमेंट में लोगों की भर्ती कर रही है.

कंपनी के कर्मचारियों के साथ बैठक में एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि ‘टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रिबिल्ट की जरूरत है’ और एक प्वाइंट पर उन्होंने कहा कि जापान, भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील में इंजीनियरिंग टीमों की स्थापना करके “कुछ हद तक डिसेंट्रलाइज करना” एक अच्छा विचार होगा.

भारत के इंजीनियर्स की जरूरत

बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) के मालिक बनने के बाद कर्मचारियों की संख्या 7000 से घटाकर करीब 2700 कर दी है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि लगभग 70 प्रतिशत भारत-आधारित इंजीनियरिंग कर्मचारियों को रातोंरात निकाल दिया गया. हालांकि एलन मस्क ट्विटर 2.0 के निर्माण में मदद के लिए भारत से इंजीनियरों को काम पर रखना चाह रहे हैं, उन्होंने अभी तक ये निर्दिष्ट नहीं किया है कि कंपनी किस प्रकार की इंजीनियरिंग या फिर सेल्स रोल्स के लिए काम पर रख रही है.

दिन रात काम कर रहे हैं ट्विटर के कर्मचारी

एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद से कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी निकाले जा चुके हैं. इस लिस्ट में ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल और विजया गड्डे भी शामिल हैं. मस्क ने हाल ही में ट्वीट करके कहा था कि वो ट्विटर के कर्मचारियों के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि हर कोई ‘हार्डकोर’ वर्क कल्चर के लिए तैयार रहेगा.

ये भी पढ़ें : पनौती बन गया है Elon Musk के लिए twitter! पहली बार 100 बिलियन डॉलर का घाटा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने कुछ महीने पहले ही ट्विटर को 44 अरब डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में खरीदा था.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago