भारतीय बाजार में Elon Musk देंगे अंबानी को टक्कर! गांवों को सुपर फास्ट इंटरनेट देने की तैयारी

दुनिया के सफलतम उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क अक्सर कुछ नया प्रयोग करने में भरोसा रखते है. जिसमें वे सफल भी होते हैं. हाल ही में उन्होंने परफ्यूम  का नया कारोबार किया था जिसमें वे सफल भी होते नजर आ रहे हैं. अब इन दिनों भारत में इंटरनेट कारोबार करने की अनुमति मांग रहे हैं. एलन मस्क की कंपनी स्टार लिंक ब्रांड के जरिए भारत में इंटरनेट कारोबार करने की सोच रहे है.

स्पेसएक्स भारत के टेलीकॉम विभाग में अप्लाई करने के बाद ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सेवा शुरू करने की सोच रही है. सेटेलाइट सर्विस के जरिए दी जाने वाली यह सेवा देश के दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड सुविधा के लिहाज से बेहतरीन सर्विस माना जा रहा है. एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी भारत में स्टार लिंक ब्रांड के जरिए कामकाज करने की योजना बना रही है. यह जानकारी इस मामले से जुड़े लोगों ने दी है.

एलन मस्क के भारत में इंटरनेट कारोबार की इस कदम के बाद भारत में भारती एयरटेल के वेब वन और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के सेटेलाइट सर्विस से मुकाबला होने वाला है. साल 2025 तक भारत के इस नए कारोबार में दुनिया के सबसे अमीर शख्स की एंट्री हो वाली है. ये कारोबार 13 अरब डॉलर का होगा.

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स भारत सरकार से लैंडिंग राइट्स और मार्केट एक्सेस के लिए मंजूरी लेने की योजना बना रही है. लोकल गेटवे सेटअप करने के लिए एलन मस्क की कंपनी को टेलीकॉम विभाग से भी मंजूरी लेनी होगी.

स्पेस एक्स और टेलिकॉम विभाग ने इस मामले पर सवाल का जवाब नहीं दिया है. इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि स्पेसएक्स जल्द ही सेटेलाइट के जरिए ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सर्विस लाइसेंस पाने के लिए आवेदन करने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

3 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

33 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

33 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

39 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA लागू, भारतीय कारोबार और किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…

46 minutes ago

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

50 minutes ago