खेल

क्रिकेट में पागलपन की इंतहा, रोहित शर्मा के फैन ने विराट के फैन को मार डाला

भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है. इसका जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. कभी-कभी इस खेल के प्रति लोगों की दीवानगी हद से ज्यादा पार कर जाती है. इसी दीवानगी और अपने फेवरेट खिलाड़ी के सपोर्ट में दुनिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई जिसके बाद रोहित के समर्थक ने कोहली के प्रशंसक की जान ले ली.

देश में क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रति दीवानगी का आलम ऐसा है कि प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के लिए कभी पूजा करते हुए नजर आते हैं तो कभी उनके समर्थन में अपने पूरे शरीर पर उनके नाम का टैटू करवाते हैं. क्रिकेट और खिलाड़ियों के प्रति इस सम्मान और प्यार को सराहा भी जाता है लेकिन अपने फेवरेट  खिलाड़ी के लिए किसी का खून कर देना किसी पागलपन से कम नहीं है.ये मामला हैरत में डाल देने वाला है. तमिलनाडु में दो दोस्तों के बीच क्रिकेट को लेकर ऐसी बहस हुई जिसने खूनी रंग ले लिया.

कीलापालुर पुलिस  की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनोें व्यक्ति भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा का प्रशंसक विग्नेश  और विराट कोहली का फैन धर्मराज मल्लूर साथ में ड्रिंक कर रहे थे और इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि दोनों में से ज्यादा बेहतर बल्लेबाज कौन है. इस बात को लेकर दोनों बहस इतनी बढ़ कि दोनों ने चाकू निकाल लिया और एक दूसरे पर हमलावार हो गए. इस खूनी जंग में रोहित शर्मा के फैंस ने विराट कोहली के प्रशंसक की जान ले ली. पुलिस ने विग्नेश के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

क्रिकेट के लिए ऐसा पागलपन और सबको चौंका देने वाले इस मामले की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस ने गुस्से में एक-दूसरे पर पहले बैट से हमला किया उसके बाद रोहित के फैन ने अपने दोस्त के ऊपर बीयर की  बोतल फोड़ दी और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसकी जान ले ली.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का राशिफल: वृद्धि योग और सूर्य कृपा से 4 राशियों पर बरसेगा धन, जानें मेष से मीन का पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर रविवार को वृद्धि योग और रेवती नक्षत्र का दुर्लभ…

19 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: प्रतिपदा श्राद्ध से शुरू होंगे पितरों के महाअनुष्ठान; नोट कर लें तर्पण का सबसे शुभ कुतुप मुहूर्त

पितृ पक्ष 2026 में 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध से पूर्वजों के अनुष्ठान शुरू हो…

19 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मधुर वाणी से मात खाएंगे विरोधी, लेकिन पैसों के फैसले में बरतें सावधानी

आज मेष राशि वालों की तरक्की देखकर कुछ लोग जलेंगे, लेकिन क्या कोई करीबी ही…

24 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: रविवार को प्रॉपर्टी के मामले में बड़ी राहत, मगर संभलकर चलाएं गाड़ी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: रुका हुआ काम तो अचानक चल पड़ेगा, लेकिन आज एक…

29 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: अप्रत्याशित संपत्ति लाभ से चमकेगी किस्मत, बस शाम को न करें यह भूल

आज मिथुन राशि वालों पर कुबेर की कृपा बरसने वाली है, लेकिन शाम ढलते ही…

34 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: छप्परफाड़ धन लाभ के संकेत, लेकिन दूसरों को सलाह देने से पहले सोचें

Aaj Ka Rashifal Kark: आज का दिन कर्क राशि के बैंक बैलेंस को अचानक भारी…

38 minutes ago