दुनिया

ट्रंप के गोल्फ मैदान के बाहर निकलते वक्त AK-47 से फायरिंग, बाल-बाल बचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स से निकल रहे थे उस दौरान फाइरिंग हुई, जिसमें वे बाल-बाल बचे. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप पर दो महीने के भीतर दूसरी बार हमला हुआ है. हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बता दें कि यह हमला उस वक्त हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में खेल रहे थे. हमले के तुरंत बाद आरोपी रयान वेस्लो राउथ को गिरफ्तार कर लिया. सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने कहा है कि घटना स्थानीय समय के अनुसार रात 2 बजे से पहले घटी.

आरोपी रयान वेस्ले राउथ गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान 58 साल के रयान वेस्ले राउथ के रूप में की गई है. राउथ मूल रूप से कैरोलिना का रहने वाला बताया जाता है. उसे ड्रग रखने, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने और बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

एफबीआई कर रही है घटना की जांच

घटना के बाद से ट्रम्प गोल्फ कोर्स के आस-पास एफबीआई (FBI) और सीक्रेट सर्विस ब्रीफिंग कर रही है. इस घटना की जांच का जिम्मा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) को सौंपा गया है. एफबीआई ने जानकारी दी है कि वह इस घटना की जांच ‘हत्या के प्रयास’ के रूप में कर रहे हैं.

झाड़ियों से एक-के-47 राइफल बरामद

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवर्तन लॉ का हलावा देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि झाड़ियों में एक एक-के-47 राइफल मिली है और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं, न्यूयार्क पोस्ट ने भी प्रवर्तन लॉ का हवाला देते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप रविवार को हुई घटना के बाद सुरक्षित हैं, उनके फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स क्लब के बाहर दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

3 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

15 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

33 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

41 minutes ago