मनोरंजन

मुनव्वर फारुकी संग दोस्ती Elvish Yadav को पड़ी महंगी? मिली जान से मारने की धमकी, खाली कराना पड़ा मैदान

Elvish Yadav Death Threat: रियलटी शो ‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 2 के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव वो नाम है जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है. उनकी फैन फॉलोइंग भी इतनी शानदार है कि देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग उन्हें जानते हैं.

इसके अलावा उनके विवाद हैं जिन्होंने उन्हें खबरों में बनाए रखने का काम बखूबी किया है. इस बीच एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के विनर चर्चा में आ गए हैं जिसकी वजह है उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. दरअसल, मुनव्वर फारूकी के साथ मैच खेलने की वजह से एल्विश को ये धमकी मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी

यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. इस खबर को सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मच गई है. दरअसल, इस समय इसीएल 2024 के मैच चल रहे हैं. इस मैच में एल्विश यादव की टीम जिसका नाम है ‘हरियाणवी हंटर्स’ इस टीन के एल्विश कप्तान हैं.

वहीं जिस टीम के साथ उनका मैच चल रहा था वो थी ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारुकी की जिसका नाम है ‘मुंबई डिसरप्टर’. इसी दौरान उन्हें इंदिरा गांधी स्टेडियम में मैच खेलने के दौरान जान से मारने की धमकी मिली. इस खबर के सामने आते ही सनसनी मच गई और आनन फानन में पूरा स्टेडियम खाली करवा दिया गया.

यूट्यूबर को किसने दी धमकी?

मशहूर यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी किसकी तरफ से मिली है, फिलहाल इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वायरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को मैच के दौरान ये धमकी मिली है. जिस वक्त एल्विश यादव की टीम मुनव्वर की टीम के खिलाफ मैच खेल रही थी तब उन्हे धमकी दी गई है. ईसीएल लीग के इस मैच के बाद एल्विश यादव मुनव्वर फारूकी के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए थे.

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के अमेरिका कॉन्सर्ट की एक टिकट 54 लाख रुपये में बिकी, सिंगर ने कमाए इतने करोड़ रुपये

कहां से शुरू हुआ ये पूरा विवाद?

बता दें कि इस साल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के दौरान मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव को साथ में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते देखा गया था. दोनों मैच के दौरान एक दूसरे को गले लगाते और एक दूसरे के साथ तस्वीरें खींचते नजर आए थे. हालांकि फैंस को यह बात रास नहीं आई थी. एल्विश यादव को जहां ट्रोल्स ने गद्दार का टैग दिया वहीं कई लोगों ने उन्हें एंटी हिन्दू कहा. क्योंकि लोगों को एल्विश का मुनव्वर के साथ इतना फ्रैंक होना अच्छा नहीं लगा.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

एल्विश यादव के लिए ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्हें किसी ने जान से मारने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी जब उन्होंने पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो किसी भी बेगुनाह की जान लेने की निंदा करते हैं और पीओके पर उनकी भी नजरें हैं, उन्हें इस ट्टीट पर बहुत सारी धमकियां मिली थी. इससे पहले भी एल्विश कई बार ऐसे ही मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रख चुके हैं जिसके बाद उन्हें कई बार निशाने पर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

7 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago