Categories: देश

गुजरात में ‘सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थियों से मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के बाद रविवार को तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। सोमवार को अहमदाबाद और गांधीनगर में उनके कई कार्यक्रम हैं. वह ‘सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थियों से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने गुजरात दौरे को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “झारखंड में यादगार कार्यक्रमों के बाद थोड़ी देर पहले अहमदाबाद पहुंचा. कल 16 सितंबर को गांधीनगर और अहमदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा.”

उन्होंने आगे लिखा, “सुबह प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करूंगा और उसके बाद महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो में हिस्सा लूंगा. दोपहर के समय आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा. इन परियोजनाओं में ऊर्जा, सड़क, आवास और बहुत कुछ शामिल है.”

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभियान का शंखनाद किया था. रविवार को प्रधानमंत्री झारखंड में थे. वहां उन्होंने विकास की कई परियोजना का शिलान्यास किया. झारखंड में भी अक्टूबर नवंबर में चुनाव होने हैं. पीएम ने झारखंड की राजधानी रांची से एक वर्चुअल कार्यक्रम में छह ‘वंदे भारत’ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. साथ ही कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री को सुनने के लिए यहां पीएम आवास योजना की महिला लाभार्थी भारी संख्या में पहुंची थीं.

प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे की बात करें तो 16 सितंबर को सुबह करीब 9.45 बजे गांधीनगर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद सुबह करीब 10.30 बजे वह महात्मा मंदिर, गांधीनगर, गुजरात में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब 1.45 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे और सेक्शन-1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

ये भी पढ़ें- केरल के मृत युवक में निपाह वायरस की पुष्टि, उसके संपर्क में आए थे 151 लोग

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago