विदेश मंत्री एस. जयशंकर.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर वाशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयशंकर प्रधानमंत्री मोदी का एक पत्र भी ट्रंप को सौंपेंगे.
प्रधानमंत्री की ओर से किसी प्रमुख नेता को विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में भेजने की परंपरा रही है.
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा. यह शपथ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा दिलाई जाएगी. समारोह का आयोजन अमेरिकी कैपिटल के बाहर होना था, लेकिन सर्द मौसम के कारण इसे कांग्रेस के भवन के अंदर किया जाएगा.
इससे पहले भी भारतीय नेता अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
शपथ ग्रहण समारोह पहले ट्रंप सेंट जॉन चर्च जाएंगे और प्रार्थना करेंगे. इसके बाद वे राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस, ब्लेयर हाउस, पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ का स्वागत करेंगे. इसके बाद वे ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का भी स्वागत करेंगे.
डेमोक्रेटिक नेता और निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. उन्होंने ट्रंप को सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है.
समारोह में मशहूर गायिका कैरी अंडरवुड अपनी प्रस्तुति देंगी. रायटर्स के मुताबिक, उनका नाम आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…
CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…