दुनिया

France शासित New Caledonia द्वीप पर इस वजह से भड़के दंगे, चार लोगों की मौत, आपातकाल लागू, TikTok ऐप बैन

France Emergency: फ्रांस से हजारों किलोमीटर दूर न्यू कैलेडोनिया में दंगा भड़क गया है. इस घटना में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इसी के बाद फ्रांस ने यहां 12 दिन के लिए आपातकाल लागू कर दिया गया है. न्यू कैलेडोनिया नाम का द्वीप दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के पास एक फ्रांसीसी क्षेत्र है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये दंगा फ्रांस की राजधानी पेरिस में सांसदों द्वारा नए विधेयक पर सहमति बनाने के बाद भड़का है. इसको लेकर गुरुवार सुबह शीर्ष फ्रांसीसी अधिकारी ने कहा कि सशस्त्र बलों को न्यू कैलेडोनिया के दो हवाई अड्डों और बंदरगाहों की रक्षा करने के लिए तैनात किया गया है. हिंसा को देखते हुए यहां पर टिकटॉक वीडियो ऐप पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

इसलिए भड़का दंगा

रअसल पेरिस में जो नया विधेयक पास हुआ है, इसके मुताबिक 10 वर्षों से न्यू कैलेडोनिया में रहने वाले फ्रांसीसी निवासियों को प्रांतीय चुनावों में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी. माना जा रहा है कि इस निर्णय के सामने आने के बाद कुछ स्थानीय नेताओं को इस बात का डर सताने लगा है कि इससे वहां के मूल निवासियों (कनक) के वोट की अहमियत कम हो जाएगी. इसी के बाद से इस विधेयक के खिलाफ पिछले तीन दिनों से न्यू कैलेडोनिया में हिंसा की आग भड़की हुई है.

ये भी पढ़ें-‘इंडिया चांद पर चला गया है और हमारे बच्चे गटर में मर रहे हैं…’ पाकिस्तानी संसद में भारत की जमकर हुई तारीफ

200 लोग हुए गिरफ्तार

फ्रांस के उच्चायुक्त लुईस ले फ्रैंक ने एक टेलीविजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, फ्रांस शासित द्वीप पर तीन नगर पालिकाओं में सुरक्षा बलों को लगभग 5,000 दंगाइयों का सामना करना पड़ा, जिनमें राजधानी नौमिया (Noumea) में 3,000 से 4,000 के बीच शामिल थे.

उन्होंने ये भी कहा है कि 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिंसा में पैरामिलिट्री के 64 कर्मचारियों के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. मालूम हो कि 1853 में फ्रांस ने खनिज समृद्ध न्यू कैलेडोनिया पर कब्जा कर लिया था और फिर यहां के निवासियों को 1957 में फ्रांस की नागरिकता दी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपीय लोगों और यहां के कनक लोगों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है.

कई वाहनों में लगाई आग, दुकानों में लूटपाट

न्यू कैलेडोनिया में दंगे की स्थिति को देखते हुए 12 दिनों के लिए आपातकाल लागू कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर प्रदर्शनकारियों ने तमाम दुकानों में लूटपाट की है और कई वाहनों में आग लगा दी है.

नौमिया के निवासी योन फ्लूरोट ने मीडिया के सामने दावा किया कि उन्होंने लूटपाट होते हुए देखा है. कुछ दुकान के मालिक दुकान को नुकसान न पहुंचाने के लिए अपील भी कर रहे हैं. हिंसा में गोली लगने से 24 साल के पुलिसकर्मी की मौत हो गई है तो वहीं कनक समुदाय के तीन युवाओं की मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

39 seconds ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

6 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

37 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

58 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago