चुनाव

आजमगढ़ में पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- जितनी ताकत है, लगा लो आप, CAA नहीं हटा पाओगे

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता. देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है. मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है.

CAA नहीं मिटा पाओगे आप- पीएम

उन्होंने कहा कि जितनी ताकत है, लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे. विपक्षियों के नकाब को उतार दिया है. मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां लोग चढ़ गए थे. इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा, मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है. कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है. ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे.

पिछड़े और दलितों पर जुल्म हुआ-PM

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनका वोट बैंक नहीं थे. इनमें ज्यादातर ओबीसी और पिछड़े-दलित भाई बहन हैं. इन पर जुल्म होता रहा. कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही. सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया. बल्कि इन लोगों ने ऐसा झूठ चलाया कि देश में दंगे हो गए. आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा.

“मोदी ने 370 की दीवार गिराई”

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे. लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे. मोदी ने 370 की दीवार गिराई. आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे. पीएम ने कहा कि दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है. जनता का आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है. दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है.

उन्होंने कहा कि पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं. भारत की पहचान, भारत का महात्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है.

यह भी पढ़ें- “दुनिया मान चुकी है कि भारत ताकतवर देश बन चुका है”, रक्षामंत्री बोले- BJP जो कहती है, वो करके दिखाती है

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है.आपके आशीर्वाद से दुनिया आश्चर्य में है. दुनिया देख रही है कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को कितना भरोसा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

13 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

40 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

46 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago