आस्था

Shani Vakri: शनि की उल्टी चाल से खुल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत; राजा के समान होंगे 139 दिन!

Shani Vakri June 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल का खास महत्व है. शनि देव जब कभी भी अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर राशिचक्र की सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष के मुताबिक, शनि देव इस वक्त अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं. जनवरी 2023 में शनि का स्वाराशि कुंभ में प्रवेश हुआ था. शनि देव 2025 तक कुंभ राशि में ही संचरण करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले शनि देव अपनी चाल बदलेंगे. शनि देव आने वाले 30 जून से 15 नवंबर 2024 तक वक्री चाल चलेंगे. शनि देव इस स्थिति में 139 दिनों तक रहेंगे. शनि की उल्टी चाल से किन 5 राशियों को क्या खास लाभ होगा, जानिए.

मेष राशि

शनि की उल्टी चाल का मेष राशि से जुड़े लोगों को खास लाभ प्राप्त होगा. जीवन में भौतिक सुख के कई साधन प्राप्त होंगे. नौकरी-व्यापार में कार्यों में सफलत प्राप्त होगी. करियर में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा. जॉब में प्रमोशन हो सकता है. विवाहित लोगों को खुशखबरी मिलेगी. दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे.

वृषभ राशि

शनि वक्री की अवधि में यानी 139 दिनों तक जीवन के तमाम क्षेत्र में खास लाभ मिलेगा. इस दौरान रुक हुआ धन मिलेगा. किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. जो लोग सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से कोशिक रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा. आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत नजर आएगा. बिजनेस में कोई बड़ी योजना साकार होगी. व्यापार में धन कमान के अवसर प्राप्त होगा.

मकर राशि

शनि की उल्टी चाल करियर के लिहाज से बेहद खास और लाभकारी है. इस दौरान बिजनेस में अच्छा खासा धन लाभ होगा. व्यापार में पहले किए हुए निवेश से धन लाभ होगा. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की मिलेगी. साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. हालांकि, रुपयों के लेनदेन में खास सावधानी बरतनी होगी. धन-संपत्ति में वृद्धि का योग है.

कुंभ राशि

शनि-वक्री से कुंभ राशि को खास लाभ मिलेगा. इस दौरान कारोबार में जमकर आर्थिक लाभ होगा. करियर में खास प्रगति देखने को मिलेगी. फिजूलखर्जी पर लगाम लगाने में कामयाब होंगे. जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. घर-परिवार के बड़े सदस्यों के भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरी में तरक्की के लिए यह समय शुभ है.

मीन राशि

शनि का वक्री होगा मीन राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. जो लोग शादीशुदा हैं उनके संबंधों में मिठास आएगी. परिवार के लोगों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहा रहेगा. अगर कोई बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 3 ग्रहों का खास संयोग लाएगा इन राशियों के लिए अपार खुशियां और सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी की बरसेगी जबरदस्त कृपा

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद बना दुर्लभ कुबेर योग इन राशियों के लिए वरदान! 2025 तक मिलेगा राजयोग जैसा सुख

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

11 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

45 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

57 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

1 hour ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

1 hour ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

2 hours ago