France Heatwave
France Heatwave: पूरा यूरोप इस समय भयंकर गर्मी की चपेट में है. नदी-नाले सूख रहे हैं. जिन नहरों में पहले वाटर बोट चलती थीं, वो नहरें बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही हैं. फ्रांस भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की चपेट में है. लोग सड़कों पर निकलना कम कर दिये हैं. इसी बीच वहां कुछ आश्चर्यजनक देखने को मिल रहा है. वहां के दुकानों में एक साधारण सी चाक की अचानक से कमी हो गई है. लोग दुकान-दुकान घूम रहे हैं, पर उन्हें चाक मिल ही नहीं रही है.
इसके पीछे का कारण वहां के लोगों की चाक के अजीब उपयोग पर है. दरअसल फ्रांस में भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग चाक को अपनी शीशे की दीवारों और खिड़कियों पर घिस रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इससे घर ना सिर्फ ठंडा रहता है बल्कि खर्च भी कम होता है. क्या सच में चाक के उपयोग से गर्मी से राहत मिलती है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है?
बीबीसी कि रिपोर्ट के मुताबिक चाक को ब्लैंक डे मेउडॉन या मेउडॉन व्हाइटिंग कहा जाता है. जिसका उपयोग आम तौर पर पेंट या सफाई उत्पादों में किया जाता है. इसे पानी में घोलकर कांच पर लगाने से एक दूधिया सफेद परत बन जाती है. जो कुछ रोशनी को घरों के अंदर आने तो देती है लेकिन गर्मी को परिवर्तित कर देती है. जिससे घर ठंडा और आरामदायक बना रहता है.
Le Blanc de Meudon ou de la craie en poudre diluée dans de l’eau ❌🥵☀️🌡️
( ça se retire simplement avec un chiffon mouillé & ça laisse les vitres nickel )#Canicule pic.twitter.com/eUwkw776Iy
— Hanan K🪷🌺🌷🍉🌸🌹 (@HananOfficiel) June 26, 2026
फ्रांस में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां लू की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. जिसकी वजह से खुले और बगैर एसी के रहने वाली अधिकतर फ्रांसीसी आबादी परेशान हो चुकी है. ऐसे में वो अपनी खिड़कियों पर चाक का उपयोग कर रहे हैं.
वैज्ञानिकों के मुताबिक चाक का सफेद रंग सूरज की रोशनी को परावर्तित कर देती है. वहीं जो किरणें परावर्तित नहीं हो पाती उन्हों यह सोख लेता है. इससे घर में रौशनी तो पहुंचती है पर गर्मी नहीं. इससे लोगों को भीषण गर्मी से बेहद राहत महसूस होती है. बताया जा रहा है कि इसके उपयोग से तापमान में कम से कम 1.7 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ जाती है.
वैज्ञानिकों के अनुसंधान में यह बताया गया है कि सफेद रंग सूर्य की रोशनी को 98 प्रतिशत से ज्यादा परिवर्तित कर देता है. इसलिए चाक को जब शीशे की खिड़कियों पर पेंट किया जाता है तो रोशनी तो आती है पर हीट नहीं.
फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चाक की बढ़ती मांग के चलते देश में इसके स्टॉक की कमी हो गई है. लोग 40 डिग्री के तापमान से जूझ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ममता के आगे हारा मौत का खौफ! भीषण भूकंप के बीच बेटी को महफूज रख खुद दुनिया छोड़ गईं फुटबॉलर की पत्नी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब से ये तरकीब वायरल हुई है इसकी मांग में भारी उछाल आया है. लोग दुकानों की खिड़कियों से लेकर घरों और स्कूलों तक पर इसको पेंट कर रहे हैं. इससे इसके उत्पादन में भारी उछाल आया है.
-भारत एक्सप्रेस
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…