दुनिया

Ind-Pak War: भारत के पलटवार से घबराए पाकिस्तान के विदेश मंत्री का नया यू-टर्न, कहा- ‘अगर भारत हमले रोक देता है…तो हम भी पीछे हटेंगे’

Ind-Pak War: भारत द्वारा पाकिस्तान में पाकिस्तान वायुसेना के ठिकानों और उसके सैन्य प्रतिष्ठानों पर सटीक हवाई हमले किए गए और ‘ऑपरेशन बनयान-उन-मर्सूस’ को ध्वस्त कर दिया गया. इसके कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि अगर भारत अपना सैन्य हमला रोक देता है तो उनका देश “यहां रुकने पर विचार करेगा.” इशाक डार ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों के बाद भारत के साथ बातचीत होगी.

यह बयान तब आया जब शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान देश में खराब स्थिति के कारण तनाव कम करना चाहता है और उसने भारतीय पक्ष से मिलने के लिए नई दिल्ली के साथ संपर्क स्थापित किया है. यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के किसी मंत्री ने अपने बयान से पलटी मारी है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, जिन्होंने पहले कहा था कि “या तो हम [पाकिस्तान] बचेंगे या कोई नहीं बचेगा”, ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि अगर भारत सीमा पर अपने अभियान रोक देता है तो वे आगे की कार्रवाई से परहेज करने के लिए तैयार हैं

ख्वाजा आसिफ ने एक न्यूज़ चैनल से कहा, “इसकी शुरुआत भारत ने की है. अगर भारत पीछे हटने को तैयार है, तो उन्होंने पहल की है, हमने सिर्फ़ जवाब दिया है. हम यह कहते रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ़ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे. लेकिन अगर हम पर हमला होता है, तो हम जवाब देंगे. अगर भारत पीछे हटता है, तो हम निश्चित रूप से इन चीज़ों को खत्म कर देंगे. लेकिन जब तक हम पर हमला होता रहेगा, हमें जवाब देना ही होगा.”

भारत पाकिस्तान को लगातार दे रहा मुहंतोड़ जवाब

वहीं शनिवार की सुबह पाकिस्तान ने न सिर्फ भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों बल्कि सीमावर्ती राज्यों में नागरिक क्षेत्रों को भी निशाना बनाने के लिए भारत पर ड्रोन और लड़ाकू विमानों के साथ-साथ मिसाइलों का इस्तेमाल कर हमला किया. इस हमले में शामिल फतह-II का मिसाइल का निशाना दिल्ली थी, जिसे हरियाणा के हिसार में रोक दिया गया.

जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने रफीकी, मुरीद, चकलाला और रहीम यार खान में पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों के साथ-साथ सुक्कुर और चुनिया में सैन्य प्रतिष्ठानों, पसरूर में एक रडार साइट और सियालकोट विमानन बेस पर सटीक हवाई हमले किए.

​​पाकिस्तान ने जब एक चिकित्सा केंद्र और स्कूलों पर हमला किया, तो भारतीय वायुसेना ने “त्वरित और संतुलित प्रतिक्रिया में, केवल पहचाने गए सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किए. इन जवाबी कार्रवाईयों को अंजाम देते हुए भारत ने सुनिश्चित किया कि कोलौटरल डैमेज न्यूनतम रहे.”


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, पहले बुलाई परमाणु हमले पर फैसला लेने वाली अथॉरिटी की बैठक, फिर किया रद्द, किससे डर गए शहबाज शरीफ?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…

22 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago