दुनिया

बड़ी खबर! PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी (Mehul Choksi) को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. बेल्जियम पुलिस ने उसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर गिरफ्तार किया है. मेहुल चौकसी बेल्जियम में इलाज कराने के लिए गया था. तभी पुलिस ने उसे 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया.

Mehul Choksi भगोड़ा घोषित

बता दें कि मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) साल 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था. ईडी ने मेहुल चोकसी के खिलाफ अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की हैं. ईडी ने 2019 में बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया था कि मेहुल चोकसी फरार है. ईडी ने उसे भगोड़ा घोषित किया था.

अरबों की संपत्ति जब्त

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) की ईडी ने अब तक अरबों रुपये की संपत्ति जब्त की है. साल 2018 में ईडी ने मेहुल की 1,217 करोड़ रुपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर कुर्क किया था.

यह भी पढ़ें- गृह​ मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान- अब सहकारी समितियां चलाएंगी पेट्रोल पंप, लोगों को गैस सिलेंडर भी बांटेंगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मेहुल चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है. वहां के विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में चोकसी की देश में मौजूदगी की जानकारी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

4 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

19 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

22 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

35 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

49 minutes ago