Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ी खबर! PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

मेहुल चोकसी साल 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था. ईडी ने मेहुल चोकसी के खिलाफ अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की हैं. ईडी ने 2019 में बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया था कि मेहुल चोकसी फरार है.

Mehul Choksi

भगोड़ा मेहुल चोकसी.

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी (Mehul Choksi) को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. बेल्जियम पुलिस ने उसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर गिरफ्तार किया है. मेहुल चौकसी बेल्जियम में इलाज कराने के लिए गया था. तभी पुलिस ने उसे 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया.

Mehul Choksi भगोड़ा घोषित

बता दें कि मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) साल 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था. ईडी ने मेहुल चोकसी के खिलाफ अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की हैं. ईडी ने 2019 में बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया था कि मेहुल चोकसी फरार है. ईडी ने उसे भगोड़ा घोषित किया था.

अरबों की संपत्ति जब्त

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) की ईडी ने अब तक अरबों रुपये की संपत्ति जब्त की है. साल 2018 में ईडी ने मेहुल की 1,217 करोड़ रुपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर कुर्क किया था.

यह भी पढ़ें- गृह​ मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान- अब सहकारी समितियां चलाएंगी पेट्रोल पंप, लोगों को गैस सिलेंडर भी बांटेंगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मेहुल चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है. वहां के विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में चोकसी की देश में मौजूदगी की जानकारी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital